भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोरबा छग, टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले कोरबा पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने कोरबा से एक और अंबिकापुर से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो कृष्णा बुक के JET BOOK और ALL BOOK पैनल से सट्टा संचालित कर रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लैपटॉप, 21 स्मार्ट मोबाइल फोन, 26 सिम कार्ड, 37 चेक बुक, 72 एटीएम कार्ड, और 2 बाइक बरामद की हैं। ये सभी सामग्री सट्टेबाजी के कारोबार में उपयोग की जा रही थी।
जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी अंबिकापुर में बैठकर सट्टे का संचालन कर रहे थे। उन्होंने कृष्णा बुक के JET BOOK और ALL BOOK आईडी का उपयोग करके सट्टेबाजी की गतिविधियों को अंजाम दिया। पुलिस को इन आरोपियों से पैनल संचालन के लिए उपयोग किए जा रहे कुल 85 बैंक खातों की जानकारी मिली है, जिनमें मनी ट्रेल का विश्लेषण किया जा रहा है।
पुलिस अब बैंक खातों में जमा राशियों को होल्ड या फ्रीज कराने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। इसके साथ ही, पुलिस मनी ट्रेल की जांच कर रही है ताकि सट्टेबाजी के इस रैकेट के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।
कोरबा पुलिस की इस कार्रवाई से ऑनलाइन सट्टेबाजी के रैकेट को बड़ा झटका लगा है और उम्मीद है कि इससे सट्टेबाजी की गतिविधियों पर अंकुश लगेगा। पुलिस का कहना है कि वह ऐसे और भी रैकेट्स को पकड़ने के लिए तत्पर है और समाज में अवैध गतिविधियों को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

