भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई नगर निगम अब सड़क पर ठेला लगाकर सामान बेचने वालों से चालान काट रहा है। बुधवार को निगम की टीम ने जांच कर 22 दुकान मालिकों से 8400 रुपये वसूले| बता दे एक दिन पहले निगम ने शहर में ठेला लगाने वाले दुकान मालिकों की बैठक बुलाई थी।
उन्हें निर्देश दिया गया था की सड़क पर कब्जा कर दुकानें न खोलने के लिए कहा गया था| इसके बाद दूसरे दिन उन्होंने शहर का दौरा किया जहां सड़क पर कारोबार करने वाले, फल बेचने वाले और खाने-पीने का सामान बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई|
राजस्व टीम ने सुपेला घड़ी चौक से गदा चौक तक सड़क पर फुटपाथी दुकानदारों पर कार्रवाई की है. निगम टीम का कहना था कि ये ठेला चालक सड़क पर कचरा फैला रहे है साथ ही यातायात अवरुद्ध हो रहा है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

