भिलाई : हाउसिंग बोर्ड इलाके में महादेव सट्टा के पैसो को लेकर युवक के अपहरण और मारपीट मामले के आरोपी ने जामुल थाने में किया सरेंडर...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के जामुल हाउसिंग बोर्ड इलाके में युवक के अपहरण और मारपीट मामले के आरोपी विक्की शर्मा ने बुधवार को जामुल थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया और वहां से उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया|

यह भी पढ़े -दुर्ग : शिवनाथ नदी के किनारे बेख़ौफ़ होकर लाखो की जुए फड़ लगाकर जुआ खेल रहे 12 लोगो को पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा...

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जामुल थाना प्रभारी केशव कौसर ने बताया कि एक वीडियो पांच महीने पहले इंटरनेट पर प्रसारित हुआ था. उनमें एक युवक केवल देवांगन को कमरे में बंद कर दिया गया था और कई लोगों उसे बेरहमी से पीट रहे थे| जब पुलिस को वीडियो के बारे में पता चला, तो पीड़ित युवक ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

 जामुल पुलिस के मुताबिक वह ईडब्ल्यूएस हाउसिंग अथॉरिटी में रहता है। विक्की शर्मा के लिए इनके द्वारा महादेव आईडी का संचालन किया जाता था| पैसे वसूली के लिए विक्की शर्मा और उसके बेटे जय शर्मा ने उसका अपहरण कर लिया और बेरहमी से पीटा। 

यह भी पढ़े -बेरहम माँ ने 4 साल के बच्चे को फावड़े से काटा नहीं मरा तो गैस चूल्हे पर जलाया बच्चा चीखता रहा फिर लकड़ी डालकर आग लगा दी , दर्दनाक पीड़ा झेलने के बाद बच्चे ने तोड़ दिया दम...

जामूल पुलिस ने अपहरण सहित विभिन्न मामलों में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बाद में सभी आरोपी भाग गये.मामला सामने आने पर इस पर दुर्ग एसएसपी ने संज्ञान लिया था| उन्होंने जामुल थाने को मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे।

इसके बाद जामुल थाना पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया| सभी आरोपी भाग गये थे. लेकिन अब सभी आरोपी एक-एक कर खुद सरेंडर कर रहे है| कुछ को जमानत पर बाहर है।

यह भी पढ़े -भिलाई : शहर की सुरक्षा को ध्यान में रखकर अब घरो में CCTV कैमरा लगाना हो सकता है अनिवार्य, विधायक रिकेश सेन ने महापौर के साथ इस मुद्दे पर की चर्चा...

इसी बीच आरोपी विक्की शर्मा ने बुधवार दोपहर जामुल थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसे अदालत में पेश किया जहाँ उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी गयी और रिमांड पर जेल भेज दिया गया|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7