मोदी की हैट्रिक , 293 सीट के साथ केंद्र में बनने जा रही है NDA की सरकार, आज सरकार बनाने का पेश कर सकती है दावा....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की जीत को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत बताया. उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में सरकार ने देश हित में कई अभूतपूर्व फैसले लिये हैं. तीसरे कार्यकाल में देश नए समाधानों का अध्याय लिखेगा और यह मोदी की गारंटी है। 

अपने तीसरे कार्यकाल में एनडीए सरकार सभी प्रकार के भ्रष्टाचार से लड़ने पर ध्यान केंद्रित करेगी। भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगर भारत को 21वीं सदी में आगे बढ़ना है तो उसे भ्रष्टाचार से लगातार लड़ना होगा। डिजिटल इंडिया और टेक्नोलॉजी ने भ्रष्टाचार के कई रास्ते बंद कर दिए हैं। लेकिन यह भी सच है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई दिन-ब-दिन कठिन होती जा रही है।

ये 140 करोड़ भारतीयों की जीत है. जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं ने इस चुनाव में अपने मतदान प्रदर्शन में अभूतपूर्व उत्साह दिखाया है और दुनिया भर में भारत को बदनाम करने वाली ताकतों के लिए आईना बन गए हैं।

1962 के बाद पहली बार, सरकार सत्ता में दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरे कार्यकाल के लिए लौट रही है। छह दशक बाद देश के मतदाताओं ने एक नया इतिहास लिखा है। छह दशक के बाद किसी एक गठबंधन यानी एनडीए गठबंधन को लगातार तीसरी बार देश की सेवा करने का मौका मिला है। जनता के साथ विश्वास का यह अटूट रिश्ता लोकतंत्र की बहुत बड़ी ताकत है।इस बीच अब सरकार बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। NDA बुधवार को सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है।राष्ट्रपति भवन में शपथ की तैयारियां शुरू होने की बात सामने आ रही है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj