वीकेंड पर देर रात यातायात पुलिस का चैकिंग अभियान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 4 चालकों के दोपहिया वाहन सीज किए...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग , यातायात पुलिस ने वीकेंड पर देर रात चैकिंग अभियान शुरू किया है, जिसके तहत मुख्य चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की टीम तैनात रही। अभियान के दौरान पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चार चालकों के दोपहिया वाहन सीज किए।

यह भी पढ़े-ओला को टक्कर देने बजाज ने लॉन्च किया Bajaj Chetak 2901: 123Km रेंज और 63Km/h स्पीड के साथ अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स...

डीएसपी ट्रैफिक सतीश ठाकुर के अनुसार, देर रात सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों के मुख्य कारणों में शराब और अन्य नशे का सेवन शामिल है। इसे रोकने के लिए, पुलिस ने जिले के प्रमुख मार्गों पर दोपहिया, चारपहिया, और भारी वाहन चालकों की ब्रीथ एनेलाइजर मशीन से जांच की। 

नशे की हालत में पाए गए चार वाहन चालकों के वाहन जप्त कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया और उनके लाइसेंस सस्पेंड करने के लिए परिवहन विभाग को सूचित किया जा रहा है।

इस वर्ष जनवरी से मई तक 290 वाहन चालकों के लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। इसके अलावा, नो एंट्री समय में प्रवेश करने वाले पांच भारी वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। दुर्ग की यातायात पुलिस वीकेंड में आकस्मिक चेकिंग कार्रवाई को निरंतर जारी रखेगी|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj