बेरहम माँ ने 4 साल के बच्चे को फावड़े से काटा नहीं मरा तो गैस चूल्हे पर जलाया बच्चा चीखता रहा फिर लकड़ी डालकर आग लगा दी , दर्दनाक पीड़ा झेलने के बाद बच्चे ने तोड़ दिया दम...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :यूपी के बिजनौर जिले के हीमपुर दीपा इलाके में दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां एक मां ने अपने 4 साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी| क्रूर मां ने पहले अपने बेटे को फावड़े से काटा और फिर उसे गैस चूल्हे पर जला दिया|

यह भी पढ़े भिलाई : पूर्व पार्षद के घर हुआ हादसा , नए सेप्टिक टैंक में फैला करंट , मोटर चेक करने उतरे कर्मी की करंट से हुई मौत ...

 इस दौरान मासूम लगातार चिल्लाता रोता रहा। जब बच्चा नहीं मरा तो माँ ने और लकड़ियाँ डालकर आग लगा दी। परिजनों को पता चला तो मासूम गंभीर रूप से घायल थी। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी. पुलिस ने आरोपी की मां को गिरफ्तार कर लिया है|कहा जा रहा है महिला ने यह हत्या अंधविश्वास में की थी क्योंकि देवता ने बलि मांगी थी|

यह भी पढ़े-भिलाई में पूजा के बाद खाने को लेकर दो बच्चों में हुआ झगड़ा , बीच में कूद गए बड़े जिसके बाद महिला ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या..

हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर हसना निवासी कपिल कुमार सुबह जंगल की ओर चला गया। कपिल कुमार का चार वर्षीय बेटा कल्लू अपनी मां आदेश के साथ घर पर था। उनका कहना है कि इसी दौरान न जाने क्या हुआ कि मां ने अपने बेटे पर फावड़े से हमला कर दिया|

यह भी पढ़े -300 के नकली गहनों को असली बता कर 6 करोड़ में महिला को बेच दिए , साथ ही दे दिया शुद्धता की पुष्टि करने वाला एक हॉलमार्क प्रमाण , मामला सामने आने पर ज्वेलर्स फरार..

इसके बाद वह मासूम को गैस चूल्हे पर जलाने लगी। बच्चा लगातार चिल्लाता और रोता रहा। जब बच्चा नहीं मरा तो आरोपी मां ने घर के आंगन से लकड़ी इकट्ठा कर उसमें आग लगा दी और अपने बेटे को जिंदा जलाने की कोशिश की|

 इसी बीच जब कपिल घर आया और घर में आग लगी देखी तो उसके होश उड़ गए। कपिल की चीख सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। परिजन मासूमों को निजी नर्सिंग होम ले गए जहां उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े -भिलाई : खारून ग्रीन के फ़्लैट में सड़ी गली अवस्था में मृत पाए गए दोनों भाइयो की मौत के कारण का हुआ खुलासा, अत्यधिक शराब पीने से हुई थी दोनों की मौत...

जो कुछ हुआ उससे ग्रामीण सदमे में हैं. उन्होंने कहा कि यह विश्वास करना मुश्किल है कि एक मां इतनी क्रूर कैसे हो सकती है। पुलिस ने आरोपी की मां को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है| इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है| आखिर एक माँ इतनी निर्दयी कैसे हो सकती है|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7