भिलाई में पूजा के बाद खाने को लेकर दो बच्चों में हुआ झगड़ा , बीच में कूद गए बड़े जिसके बाद महिला ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में पूजा के बाद खाने को लेकर दो बच्चों में झगड़ा हो गया. बच्चों की लड़ाई में बड़ों ने हस्तक्षेप किया. दोनों पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया| जिसके बाद एक महिला ने अपने पति की हरकतों से दुखी होकर फांसी लगा ली| घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है|

यह भी पढ़े -300 के नकली गहनों को असली बता कर 6 करोड़ में महिला को बेच दिए , साथ ही दे दिया शुद्धता की पुष्टि करने वाला एक हॉलमार्क प्रमाण , मामला सामने आने पर ज्वेलर्स फरार..

जानकारी के मुताबिक घटना उतई चौक मार्केट में सोमवार रात साढ़े नौ बजे की है| जहाँ कुंदन नेताम (40) और दिनेश कुंजाम पड़ोसी हैं। मोहल्ले के एक घर में पूजा हुई थी | कुंदन का बेटा और दिनेश के बच्चे पूजा में गये थे. खाने को लेकर दो बच्चों के बीच बहस हो गई| 

यह भी पढ़े -CG : नाबालिग गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने चोर बन गया प्रेमी , चोरी के पैसो से करता था ऐश , मुखबिर से मिली सूचना पर नाबालिग लड़की और आरोपी से पूछताछ के दौरान मामले का हुआ खुलासा..

इसकी जानकारी कुंदन और दिनेश को हो गयी. वे दोनों वहां पहुंचे और बच्चे के झगड़े पर उनके बीच विवाद हो गया| इसी बीच कुन्दन ने दिनेश को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद दिनेश शिकायत लेकर थाने पहुंचे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी कुंदन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही थी|

यह भी पढ़े -भिलाई : खारून ग्रीन के फ़्लैट में सड़ी गली अवस्था में मृत पाए गए दोनों भाइयो की मौत के कारण का हुआ खुलासा, अत्यधिक शराब पीने से हुई थी दोनों की मौत...

इसी बीच कुंदन नेताम की पत्नी ज्योति नेताम (37) घर पर थी|उसके तीन बच्चे हैं| ज्योति को पति कुन्दन अक्सर परेशान करता था। बच्चों के बीच हुए विवाद के दौरान उसके पति कुंदन ने मारपीट की थी|

 जिसके बाद पति की हरकत से तंग महिला ने अपनी साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच की गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7