अनोखा चोर : चोरी करने घर में घुसा सामान इक्ट्ठा किया फिर गर्मी लगने पर AC चालू किया और आ गयी नींद , आँख खुलने पर पुलिस बैठी थी सामने...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अनोखा चोर देखने को मिला. दरअसल, रविवार को राजधानी में एक चोर चोरी करने डॉक्टर के घर में घुसा, उसने वॉटर हीटर, मोटर, इन्वर्टर और बैटरी खोल ली और फिर थोड़ा आराम करने के लिए एयर कंडीशनर चालू कर दिया।


यह भी पढ़े भिलाई से दोस्तों के साथ घुमने निकले व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्तिथि में शिवनाथ नदी के तट पर मिला , शरीर पर चोटों के निशान , PM रिपोर्ट आने पर होगा मौत के कारणों का खुलासा..

 हुआ यह कि इतनी भीषण गर्मी में ठंडी हवा पाकर चोर गहरी नींद में सो गया और जब उसकी आंख खुली तो उसने सामने पुलिस बैठी हुई थी|  पुलिस उसे जेल ले गयी. ये पूरा मामला लखनऊ के इंदिरानगर थाना ग़ाज़ीपुर का है|

डॉक्टर सुनील पांडे का मकान इंदिरानगर के सेक्टर 20 में है, जो अक्सर बंद रहता है। रविवार सुबह अचानक डॉक्टर के पास पड़ोसी का फोन आया कि उनका घर खुला है। डॉक्टर, जो इंदिरानगर में दूसरे घर में थे, तुरंत घर आया और उसने अपने लिविंग रूम में एक आदमी को सोते हुए देखा। इसके आसपास एक मोटर, एक गैस वॉटर हीटर और एक इन्वर्टर बैटरी समेत कई चीजें बिखरी हुई हैं।

डॉक्टर के मुताबिक उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने लिविंग रूम में सो रहे चोर को उठाया और थाने ले गई. पूछताछ में चोर ने बताया कि उसका नाम कपिल है और वह गाजीपुर के समोदीपुर में रहता है. शनिवार देर शाम वह चोरी के इरादे से डॉक्टर के घर में घुसा; उस समय वह नशे में था। ऐसे में लिविंग रूम में पहुंचकर कुछ सामान खोलने के बाद तेज गर्मी के कारण उसने AC ऑन किया सोचा थोड़े देर बाद चला जाऊंगा पर उसे नींद आ गयी |

पूरे मामले पर पुलिस ने कहा कि आरोपी चोर गिरोह का सदस्य था और इलाके में कई चोरियों में शामिल था. आरोपी चोर को जेल भेजने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj