BIG ब्रेकिंग : रिलायंस जियो, भारतीय एयरटेल के बाद अब वोडाफोन आइडिया ने दिया झटका , मोबाइल टैरिफ के बढ़ाये दाम , 4 जुलाई 2024 से होगी लागू..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : देश की तीन बड़ी टेलीकॉम कंपनियों—रिलायंस जियो, भारतीय एयरटेल, और अब वोडाफोन आइडिया—ने अपने मोबाइल टैरिफ में बढ़ोतरी कर दी है। वोडाफोन आइडिया ने प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों टैरिफ में 10 से 21 प्रतिशत तक वृद्धि करने का निर्णय लिया है, जो 4 जुलाई 2024 से लागू होगा।

यह भी पढ़े -दोस्ती का खौफनाक अंत: 2500 रुपये की उधारी पर बर्बर हत्या,प्राइवेट पार्ट पर मारी लगभग 100 लात,चेहरे को कुचला लाश को जलाने की कोशिश..

वोडाफोन आइडिया का नया टैरिफ प्लान

कंपनी ने एंट्री-लेवल यूजर्स के लिए मामूली वृद्धि की है, जबकि ज्यादा यूसेज करने वाले यूजर्स के लिए टैरिफ में अधिक वृद्धि की है। नए टैरिफ प्लान के अनुसार:

- 179 रुपये वाला प्लान अब 199 रुपये का होगा।

- 459 रुपये वाला प्लान अब 509 रुपये का होगा।

- 1799 रुपये वाला 365 दिनों की वैधता वाला प्लान अब 1999 रुपये का होगा।

यह भी पढ़े -भिलाई ब्रेकिंग : भिलाई में हुआ दर्दनाक हादसा , फोरलेन सड़क पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने भाजपा नेता की बेटी को मारी जोरदार टक्कर , मौके पर हुई मौत...

पोस्टपेड प्लान्स में भी वृद्धि की गई है:

- 401 रुपये वाला प्लान अब 451 रुपये का होगा।

- 501 रुपये वाला प्लान अब 551 रुपये का होगा।

- 601 रुपये वाला फैमिली प्लान अब 701 रुपये का होगा।

- 1001 रुपये वाला फैमिली प्लान अब 1201 रुपये का होगा।

यह भी पढ़े -UPDATE : जियों यूजरों को झटका : Jio का रिचार्ज प्लान हुआ महंगा , नई दरें 3 जुलाई 2024 से होंगी प्रभावी , कितनी की वृद्धि हुई देखे...

यूजर्स को क्या मिलेगा खास?

वोडाफोन आइडिया ने बताया कि वह अपने प्रीपेड कस्टमर्स को रात में फ्री डेटा उपलब्ध कराने वाला एकमात्र ऑपरेटर है। कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि वह 4जी में बड़े पैमाने पर निवेश करेगी और जल्द ही 5जी मोबाइल सेवाएं लॉन्च करेगी।

यह भी पढ़े-CG में घटी दिल दहला देने वाली घटना: रेप में विफल होने पर आरोपी ने 25 वर्षीय महिला को उतारा मौत के घाट , चेहरा और सिर पत्थरों से कुचला फिर प्राइवेट पार्ट में डाल दिया डंडा, अर्धनग्न अवस्था में शव मिला, आरोपी गिरफ्तार...

टेलीकॉम इंडस्ट्री में बदलाव

रिलायंस जियो ने सबसे पहले गुरुवार को अपने मोबाइल टैरिफ बढ़ाने की घोषणा की थी। इसके बाद शुक्रवार को भारती एयरटेल ने भी अपने टैरिफ बढ़ा दिए। वोडाफोन आइडिया ने भी इसी कड़ी में अपने टैरिफ में वृद्धि की है, जो कि टेलीकॉम इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव है।

इस नई टैरिफ पॉलिसी से उपभोक्ताओं को अपनी जरूरतों के हिसाब से प्लान चुनने का अवसर मिलेगा, वहीं कंपनी अपनी सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने और नए टेक्नोलॉजी में निवेश करने जा रही है|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7