भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर. राज्य सरकार ने देवउठनी एकादशी (तुलसी पूजा) को अवकाश घोषित किया है। इस वर्ष, मंगलवार, 12 नवंबर, 2024 को त्योहार के पर्व में सभी कार्यालयों और संस्थानों में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। ऐसे में नाग पंचमी पर मिलने वाली छुट्टी अब नहीं दी जाएगी|
यह भी पढ़े -राजनांदगांव स्टेशन में डरी सहमी बैठी थी लड़कियां , पूछताछ में पता चला16 लड़कियों को ट्रेनिंग और नौकरी दिलाने के बहाने तमिलनाडु ले जा रहा था युवक ,लड़कियों को सखी सेंटर भेजा..
दरअसल, इस साल 9 अगस्त 2024 को सरकारी दफ्तरों में नाग पंचमी की छुट्टी घोषित की गई थी, जिसके बदले में राज्य सरकार ने नाग पंचमी की छुट्टी में बदलाव करते हुए देवउठनी एकादशी की छुट्टी घोषित कर दी है|
हम आपको सूचित करना चाहेंगे कि रायपुर और नया रायपुर अटल नगर के सभी सरकारी विभागों और कार्यालयों के अवकाश कैलेंडर में यह बदलाव किया गया है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj

