क्रूर पिता की करतूत , शराब के नशे में पत्नी से विवाद के बाद डेढ़ साल की बेटी की गोली मारकर की हत्या , आरोपी गिरफ्तार....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिहार के पूर्णिया में एक पिता ने अपनी डेढ़ साल की बेटी की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी. गोली लगने के कुछ ही देर बाद मासूम की मौत हो गई. इस घटना के बाद गांव वाले हैरान हैं कि डेढ़ साल की बच्ची ने ऐसा क्या किया कि उसे अपने पिता के हाथों जान गंवानी पड़ी।

यह भी पढ़े -भिलाई : शहर में चली गोली , जेल से छूटे नाबालिग आरोपी पर नकाबपोश बदमाशों ने चलाई गोली पर किस्मत अच्छी रही और वह बच गया, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर रिवॉल्वर और तलवार किया जब्त....

यह घटना इसी जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के पहाड़तला में हुई.  पिता दीपक यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि आरोपी की केवल एक बेटी थी।आरोपी की शादी भागलपुर के नारायणपुर गांव में हुई. इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गयी. हर कोई हत्यारे पिता को कोस रहा है|

जानकारी के मुताबिक आरोपी दीपक यादव शराबी था. शराब के कारण वह रोजाना अपनी पत्नी से विवाद करता था। गुरुवार की रात वह शराब पीकर घर आया और दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो रही थी। इसके बाद दीपक यादव ने अपनी बेटी, जो कि महज डेढ़ साल की थी, को गोली मार दी|

यह भी पढ़े -भाजपा नेता प्रेम प्रकाश पांडे ने विधायक देवेन्द्र यादव के खिलाफ लगाई चुनाव याचिका, हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित , जानिए क्या है मामला...

गोली लगने के तुरंत बाद लड़की की मौत हो गई. गोली चलने की आवाज सुनकर घर में चीख-पुकार मच गई। बच्ची की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है| 

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7