भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कुम्हारी , शहर के अहिवारा रोड पर उमिया टिंबर के सामने लगे ट्रांसफार्मर के तारों में करंट प्रवाहित हो गया, जिससे चपेट में आई दो गायों की मौत हो गई।
मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना की जानकारी मिलते ही विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और बिजली विभाग के प्रभारी को मोबाइल पर संपर्क फोन कर अपना गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने उनसे तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।
उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वह प्रदर्शन करेंगे। कार्यकर्ताओ का कहना है कि ट्रांसफार्मर पर तार और बॉक्स इतने नीचे लगे हैं कि बच्चे भी इन्हें आसानी से छू सकते हैं। इस संबंध में बाविन पटेल और छगन पटेल ने विभाग में कई शिकायतें दर्ज कराई हैं।
लेकिन विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया. परिणामस्वरुप दुर्घटना का रविवार को हो गयी | लोगों ने यह भी शिकायत की कि विद्युत विभाग ने पुराना संपर्क नंबर बदल दिया है, लेकिन यह जानकारी भी सार्वजनिक नहीं की गई।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

