भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : हाल ही में एक महिला का बच्चे को जन्म देने का एक वीडियो सामने आया हैं जो काफी वायरल हो रहा है| महिला सिजेरियन सेक्शन के जरिए अपने बच्चे को जन्म दे रही है | जब डॉक्टर ऑपरेशन कर रहे हैं तो वह खुद का हौसला बनाए रखने लगातार भजन गा रही हैं।
कहते हैं माँ भगवान का रूप होती है| ऐसा कहने के हज़ारों कारण हैं| एक मां ही वह शख्स हैं जो इतनी तकलीफ और अपनी परवाह किये बिना इस दुनिया में बच्चे को लेकर आती है| केवल माताएँ ही अपने बच्चों की खातिर खुद की देह को कटवाने तक के लिए तैयार हो जाती है और ख़ुशी ख़ुशी ऑपरेशन रूम में जाने के लिए इच्छुक और तैयार रहती है। ऐसे साहस की सराहना कोई क्यों नहीं करे|
विडियो देखे -
हाल ही में, सिजेरियन सेक्शन के दौरान के वीडियो बहुत लोकप्रिय उसके गाये हुए भजन काफी वायरल हो गए हैं | महिला का "श्री कृष्ण गोबिंद हरे मुरारी..." यह भजन ऑपरेशन थिएटर में किसी ने इसका वीडियो बना लिया और वह वीडियो तेजी से वायरल हो गया| विडियो देखकर हर किसी को प्रसन्नता होगी|
महिला बहुत मधुर और एकाग्रता से गा रही है, मानो वह ऑपरेशन की भयावहता को पूरी तरह से भूल जाना चाहती हो। यह वीडियो ट्विटर अकाउंट @fenilkothari से पोस्ट किया गया है. कैप्शन में लिखा है: "रोंगटे खड़े कर देने वाला पल।" अपने बच्चे की जिंदगी के लिए भगवान से प्रार्थना करती नजर आ रही हैं।
इस वीडियो पर लोगों ने काफी अच्छे कमेंट्स दिए हैं. एक यूजर ने लिखा, "सबसे पवित्र प्यार।" दूसरे ने लिखा: मां का प्यार. एक यूजर ने लिखा कि इतनी खूबसूरत लाइव परफॉर्मेंस कोई और नहीं कर सकता था। मैं यह नहीं कह सकता कि यह वीडियो कहां से आया है, लेकिन यह वायरल हो रहा है और लोगों के दिलों को छू रहा है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

