भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के वैशाली नगर में हुए वेदांत शर्मा मर्डर में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। बता दे की यहां एक युवक ने शराब पीने के बाद अपने दोस्त की हत्या कर दी. दोनों की सोशल मीडिया के जरिए दोस्त बने और कहा जा रहा है कि उनकी पहली मुलाकात थी।
पुलिस ने आरोपी युवक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है और जांच कर रही है। मिडिया में प्रकाशित खबर के मुताबिक मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र के युवक वेदांत शर्मा की आरोपी अनमोल से सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद इस मुलाकात की योजना बनाई गई थी|
इसके बाद आरोपी अनमोल अपने दोस्त वेदांत के घर पहुंचा| जहाँ दोनों ने शराब पी फिर दोनों के बीच अप्राकृतिक संबंध बनाने को लेकर विवाद हुआ और दोनों के बीच लड़ाई इतनी बढ़ गयी की आरोपी ने वेदांत की गला दबाकर हत्या कर दी|आरोपी अनमोल राणा हरियाणा का रहने वाला है।
उसने स्वीकार किया कि विवाद के कारण उसने उसकी हत्या कर दी। आरोपी कामधेनु विश्वविद्यालय का प्रथम वर्ष का छात्र है।गौरतलब है आरोपी युवक हत्या के बाद पुलगांव स्तिथ हॉस्टल में छिपा हुआ था जिसके बाद पुलिस ने उसे वहां से गिरफ्तार किया |मामले में चौकाने वाले खुलासे हुए है जिसमे दोनों की पहचान ग्रिंडर ऐप के जरिये होने की बात सामने आई है|यह एक LGBTQ समुदाय के लोगो के लिए मुफ्त डेटिंग ऐप है| जहाँ इनकी दोस्ती हुई थी|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

