छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग ने आज सभी सरकारी स्कूलों में अभिभावकों और शिक्षकों के लिए पैरेंट्स मीटिंग आयोजित करने का फिर से दिया आदेश...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर. छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग ने आज सभी सरकारी स्कूलों में अभिभावकों और शिक्षकों बैठक आयोजित करने का आदेश दिया। अगले संकुल स्तरीय शैक्षणिक सत्र का पहला सत्र 9 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इसके बाद त्रैमासिक परीक्षा के 10 दिनों के भीतर स्कूल स्तर की दूसरी बैठक आयोजित की जाएगी। छह माह की परीक्षा के 10 दिनों के अंदर तीसरी विद्यालय स्तरीय बैठक आयोजित करने का आदेश जारी किया गया|

शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और संभागीय संयुक्त शिक्षा संचालकों को पत्र जारी कर बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया है.

गौरतलब है कि शिक्षा मंत्रालय ने पहले भी माता-पिता और शिक्षक बैठक के लिए एक आदेश जारी किये थे| लेकिन इस आदेश का पालन नहीं किया गया था। अब मंत्रालय ने फिर से कलेक्टरों और संयुक्त शिक्षा संचालकों को निर्देश जारी किए हैं। देखने वाली बात ये होगी कि इस बार ये आदेश लागू हो पाएगा या नहीं|



 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj