भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई 3 रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 1 पर मंगलवार की सुबह एक महिला ने एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला की पहचान भिलाई-3 शांति नगर निवासी सरिता ठाकरे (45) के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 5.30 बजे लोगों ने भिलाई 3 रेलवे स्टेशन के पास गांधीनगर जाने वाले रेलवे ओएचई ऑफिस के सामने रेलवे ट्रैक पर एक महिला को खड़ा देखा. जब किसी ने उसे ट्रैक से दूर जाने के लिए कहा, तो महिला पास के ट्रैक 1 पर जाने लगी|
उसी समय समता सुपर एक्सप्रेस ट्रेन दुर्ग से रायपुर की ओर तेज गति से दौड़ रही थी। महिला अचानक इस ट्रेन के आगे कूद गई. फलस्वरूप उसकी तत्काल मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी ने शव को सुपेला स्थित शास्त्री अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया।
इधर घर पर नहीं मिलने पर सरिता ठाकरे के परिवार ने उनकी तलाश शुरू की पता चला कि एक महिला ने ट्रेन से कूदकर आत्महत्या कर ली. परिजन जीआरपी थाने पहुंचे और मोबाइल फोन पर शव की फोटो देखी और पुष्टि की कि यह सरिता ठाकरे ही है. आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

