भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : शहर में जिला पुलिस के अलावा, RPF, GRPF अब स्टेशन, आसपास के क्षेत्रों और ट्रेनों में अपराध, दुर्घटनाओं और आत्महत्याओं को रोकने के लिए मिलकर काम करेंगे। चाहे किसी अपराध की जानकारी हो या किसी दुर्घटना की, वे हर मामले में एक-दूसरे की मदद करेंगे| पहली बार तीनों विभागों को मिलाकर एक संयुक्त वेंचर बनाकर अपराध से निपटने की पहल की गई है|
यह योजना दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने तैयार की है। इस संबंध में रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों के साथ बैठक की गयी. आरपीएफ, जीआरपी और जिला पुलिस आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर रात में संयुक्त रूप से गश्त करेगी|
रेलवे के सभी सीसीटीवी कैमरे त्रिनयन एप से जुड़ेंगे। ताकि पुलिस भी इन कैमरों से अपराध पर नजर रख सके. इसके अतिरिक्त, रेलवे स्टेशनों और रेलवे ट्रैकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जहां दुर्घटनाओं की अधिक संभावना है, जहां लोग ट्रेनों की चपेट में आकर मर जाते हैं या जो आत्महत्या स्थल बन गए हैं। ताकि ऐसे अपराधों को रोका जा सके|
आरपीएफ और जीआरपीएफ के बीच समन्वय सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। ये तीनों पुलिस के साथ लगातार समन्वय बनाकर काम करेंगे. रेल मदद पोर्टल और टोल-फ्री नंबर, आरपीएफ हेल्पलाइन 139 और GRP नंबर 1512 की घोषणा से आम जनता को अवगत कराया जाएगा. साइबर धोखाधड़ी के प्रति जागरुकता बढ़ाएंगे। रेलवे स्टेशन पर ऑडियो जिंगल और वीडियो प्रसारित किया जायेगा |
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

