भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच बिजली उपभोक्ताओं पर महंगाई की मार पड़ रही है. विद्युत नियामक आयोग ने नया टैरिफ विनियमन प्रकाशित किया है। नए टैरिफ के तहत घरेलू और गैर घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 20 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है|
यह भी पढ़े - कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलकर रिक्शा चालक ने 3 साल के बेटे के सामने महिला के साथ किया बलात्कार...
इसके अलावा कृषि पंपों के लिए बिजली की दरें बढ़ा दी गई हैं. कृषि पंपों पर 25 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। पहले कृषि उपज के उपभोक्ताओं से 5.05 रुपये शुल्क लिया जाता था, लेकिन अब यह 5.30 रुपये है.
इसकी घोषणा नियामक आयोग के अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने की. बिजली दरों में 8.35 फीसदी की बढ़ोतरी की गई. उनके मुताबिक नुकसान की भरपाई के लिए यह कदम उठाया गया है|

