कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलकर रिक्शा चालक ने 3 साल के बेटे के सामने महिला के साथ किया बलात्कार , खरीदारी के बाद घर जाने निकली महिला के साथ हुई वारदात , उसे बेहोश हालत में छोड़कर भाग गया रिक्शावाला..राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना... 500 cctv खंगालने के बाद आरोपी को पकड़ा गया...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 26 मई को उत्तरी दिल्ली के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक ने बिहार की एक महिला के साथ बलात्कार किया। इसके अलावा रेप के बाद आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट और लूटपाट भी की| इस मामले में पुलिस ने रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है|


यह भी पढ़े भिलाई : पति की मौत के बाद महिला ने देवर से कर ली थी शादी , सास ससुर इस बात से थे नाराज जिसके बाद आज ससुर से खुद पर डीजल डालकर लगाकर ली आग , हालत गंभीर...

दरअसल, पीड़िता रेलवे स्टेशन जाने निकली थी| गर्मी के बहाने से इलेक्ट्रिक रिक्शा चालक ने महिला को कोल्ड ड्रिंक पीने को दिया। महिला ने उस पर भरोसा कर उस कोल्डड्रिंक को पी लिया जबकि ई-रिक्शा चालक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया हुआ था। उस वक्त महिला के साथ उसका तीन साल का बेटा भी था। 

ई-रिक्शा चालक ने बेहोश होने के बाद महिला को एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके ३ साल के बेटे के सामने  उसके साथ दुष्कर्म किया. तभी एक राहगीर ने महिला की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़े - भिलाई में नातिन के जन्मदिन पर केक निकले व्यक्ति का शव झाड़ियो से बरामद , शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने पुलिस से की थी शिकायत...

पुलिस को इस महिला का बयान मिलने के बाद, उन्होंने जांच शुरू की और शिकायत दर्ज की। जांच के दौरान, पुलिस ने अपराध स्थल और उसके आसपास 500 से अधिक निगरानी कैमरों की जांच की। करीब 200 ई-रिक्शा चालकों से भी पूछताछ की गई| जिसके बाद आरोपी के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जाल बिछाया और मिंटो रोड इलाके से ई-रिक्शा चालक मोहम्मद उमर को गिरफ्तार कर लिया.

आपको बता दें कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है | वहीँ जब महिला होश में आई तो उसने बताया कि उसका पति पंजाब में रहता है। वह बिहार के रहवासी हैं| हालांकि, वह 26 मई को पंजाब से ट्रेन से दिल्ली आई थे। उसे सदर बाजार से खरीदारी करनी थी। 

यह भी पढ़ेब्रेकिंग न्यूज़ : रायपुर में चलती यात्री बस में लगी आग , जान बचाने के लिए बस से कूदकर ड्राइवर और कंडक्टर समेत सभी 40 यात्रियों ने बचाई अपनी जान , विडियो देखे...

खरीदारी करने के बाद, वह ट्रेन में चढ़ने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ई-रिक्शा ले रही थी|  तभी आरोपी रिक्शा चालक ने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई और उसके साथ बलात्कार किया।आये दिन बलात्कार की कई घटनाये हमारे सामने आती है | बचाव के लिए महिलाओ को सतर्क होना अत्यंत आवश्यक है| किसी भी अजनबी पर भरोसा न करे तभी इस तरह की घटनाओ से बचा जा सकता है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj