भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के जामुल थाना अंतर्गत एक गंभीर घटना सामने आई है जहां एक बदमाश ने युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना तब हुई जब मोहल्ले में रंगबाजी कर रहे बदमाश को युवक ने टोक दिया।
इस नाराजगी में बदमाश ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।पुलिस के अनुसार, बत्तीस एकड़ हाउसिंग बोर्ड निवासी बॉबी सोनी ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, घासीदास नगर का रहने वाला मुकेश यादव उसका दोस्त है। सोमवार को मुकेश यादव का सोहेल खान उर्फ खलनायक, यश पांडेय उर्फ मशान और जॉनसन के साथ झगड़ा हुआ था। बॉबी ने बताया कि बीती रात करीब 9.05 बजे वे सभी घासीदास नगर मैदान के पास बैठे थे।
तभी सोहेल, यश और जॉनसन चाकू लेकर वहां पहुंचे। एक दिन पूर्व हुए विवाद के चलते गाली-गलौच करते हुए तीनों ने मुकेश यादव पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में मुकेश के पेट, बांए पैर और पीठ में गंभीर चोटें आईं।
घायल मुकेश यादव को पहले सुपेला शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में उसे जिला अस्पताल दुर्ग से गंगोत्री अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय निवासियों में इस घटना के बाद से भय का माहौल है और वे जल्द न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

