आपसी झगड़े ने लिया विकराल रूप: विवाद के बीच पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से गले पर किया वार , घायल पत्नी ने पति के पेट में मारा चाक़ू की आंते आ गयी बाहर , दोनों की हो गयी मौत..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिहार के सीतामढी में एक पति-पत्नी ने अपने पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए एक-दूसरे की जान ले ली. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गयी है|

यह भी पढ़े -रील बनाने हाथी के पास पहुंचे युवक को हाथी ने दी दर्दनाक मौत , हाथी ने जोर से लात मारकर युवक को 25 से 30 फीट दूर फेंक दिया हो गयी मौत..

शादी में सात फेरे लेकर सात जन्मों तक एक-दूसरे का साथ निभाने की कसम खाने वाले पति-पत्नी ने एक-दूसरे की हत्या कर दी। मामला सीतामढी जिले के बोखरा थाना के बाजितपुर भाऊर पंचायत का है जहां आज एक पति-पत्नी ने पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए एक दूसरे की हत्या कर दी| 

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है| उनके परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हैं|मृतका चंद्रकला देवी मुजफ्फरपुर जिले के गाय घाट थाना क्षेत्र के रादौर गांव की रहने वाली थीं. आसपास के लोगों ने बताया कि  पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था|

यह भी पढ़े -भिलाई ब्रेकिंग : कुम्हारी ओवर ब्रिज के पास हुआ दर्दनाक हादसा ट्रक ने बाइक सवार माता पिता व पुत्री को लिया चपेट में , 4 साल की बच्ची की हुई दर्दनाक मौत..

 दोनों के बीच हुए विवाद ने आज रोद्र रूप ले लिया कि दोनों ने एक दूसरे की जान ले ली. जानकारी के अनुसार आज हुए झगड़े में मामला इतना बढ़ गया की पति ने पहले अपनी पत्नी चंद्रकला देवी की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया| 

घायल होने के बाद भी गुस्से में फिर पत्नी ने अपने पति के पेट में धारदार चाकू से वार कर दिया, जिससे पति की आंतें बाहर आ गईं. पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पति की मौत एसकेएमसीएच अस्पताल मुजफ्फरपुर में इलाज के दौरान हो गयी|

यह भी पढ़े -CG : अकेली महिला के साथ दरिंदगी , 6 युवको ने घर में घुसकर महिला के साथ किया गैंगरेप, सभी आरोपी गिरफ्तार..

कथित तौर पर पंचायत को पति-पत्नी के बीच विवाद में समझौता कराने के लिए भी कहा गया था। उनके बीच के मतभेदों को सुलझाने के लिए सरपंच ने स्वयं पंचायत की बैठक बुलाई थी| हालांकि, इनके बीच संघर्ष खत्म नहीं हुआ और आज इस रिश्ते का दर्दनाक अंत हो गया है। 

बोखरा पुलिस विभाग घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढी सदर अस्पताल भेज दिया है जबकि युवक के शव का इंतजार किया जा रहा है|पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला सामने आ रहा है। पति-पत्नी ने एक दूसरे को मार डाला. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7