कुम्हारी में हुआ हादसा ,बाइक और ऑटो की हुई आपस में भिडंत , बाइक सवार युवक की हुई मौत , हादसे के बाद ऑटो चालक हुआ फरार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कुम्हारी थाना क्षेत्र में बाइक और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई. दुर्घटना के फलस्वरूप मोटर साइकिल सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो उसकी मौत हो गई. कुम्हारी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है|

जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार सुबह की है. रायपुर जिले के सुंडोंगरी गांव का रहने वाला सूर्यदेव साहू (23) खाना बनाने का काम करता है। सुबह करीब पौने छह बजे वह कुम्हारी में काम के लिए निकला था। वहां से लौटते समय रायपुर रोड पर बालाजी हॉस्पिटल कुम्हारी चौक के पास अचानक गलत दिशा से आ रही ऑटो से उसकी टक्कर हो गई।

मोटरसाइकिल सवार सूर्यदेव जब बालाजी हॉस्पिटल पार कर रहा था तो उसके सामने एक एंबुलेंस खड़ी थी. वह ओवरटेक कर रहा था तभी अचानक उसके सामने एक ऑटो आ गई। नतीजा यह हुआ कि वह टकराकर पीछे गिर गया। गंभीर चोटों के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े - ब्रेकिंग न्यूज़ : रायपुर में चलती यात्री बस में लगी आग , जान बचाने के लिए बस से कूदकर ड्राइवर और कंडक्टर समेत सभी 40 यात्रियों ने बचाई अपनी जान , विडियो देखे...

ऑटो और मोटरसाइकिल की टक्कर पास की दुकान पर लगे निगरानी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर चालक की तलाश शुरू कर दी। ड्राइवर फिलहाल अज्ञात है.