ब्रेकिंग न्यूज़ : रायपुर में चलती यात्री बस में लगी आग , जान बचाने के लिए बस से कूदकर ड्राइवर और कंडक्टर समेत सभी 40 यात्रियों ने बचाई अपनी जान , विडियो देखे...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :राजधानी रायपुर के करीब अभनपुर से अहम खबर आई है. यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई| अचानक आग तेजी से फैली और अफरा-तफरी मच गई| आग लगने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर समेत सभी यात्री अपनी जान बचाने के लिए बस से बाहर कूद गए।

यह भी पढ़े भिलाई : पति की मौत के बाद महिला ने देवर से कर ली थी शादी , सास ससुर इस बात से थे नाराज जिसके बाद आज ससुर से खुद पर डीजल डालकर लगाकर ली आग , हालत गंभीर...

 जिस बस में आग लगी वह महिंद्रा ट्रेवल्स की थी| बस में करीब 40 यात्री सवार थे, सभी सुरक्षित थे।मिली जानकारी के मुताबिक महिंद्रा ट्रेवल्स की बस CG19F0251 करीब 40 यात्रियों को लेकर जगदलपुर से रायपुर जा रही थी. बाद में अभनपुर के मोहन ढाबा के पास बस में अचानक आग लग गई। 

विडियो देखे - 

यह भी पढ़े - भिलाई में नातिन के जन्मदिन पर केक निकले व्यक्ति का शव झाड़ियो से बरामद , शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने पुलिस से की थी शिकायत...

और आग लगते ही बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. आग गंभीर होने से पहले सभी लोग बस से सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। आग में बस पूरी तरह नष्ट हो गई. लोगों ने इस घटना की जानकारी अभनपुर पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी. संबंधित पुलिस विभाग के मुताबिक, इस घटना की जानकारी मिलते ही एक टीम को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया है| 

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj