भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई ,देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव लोकसभा चुनाव खत्म हो गया है. परिणाम आज घोषित किये जाने है| आज सुबह 8 बजे से गिनती शुरू हो चुकी है| आज यह तय हो जाएगा कि देश में किस पार्टी की सरकार बनेगी. चुनाव प्रक्रिया ढाई महीने तक चलने के कारण अब लोगों की नजर नतीजों पर है।
लेकिन उससे पहले दुर्ग क्षेत्र से अहम खबर है|अभिकर्ता और पुलिस के बीच तनातनी का माहौल था.बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कार की चाबी को लेकर बहस हुई थी। दरअसल, प्रतिबंधित सामग्रियों के लिए अलग से काउंटर है. फिर भी, वे अपने साथ प्रतिबंधित सामान लेकर आये।
इस दौरान जब उन्हें पुलिस ने रोका तो उनकी पुलिस से नोकझोंक हो गई. इसके बाद उनके बीच तीखी बहस होने लगी. हम आपको बताना चाहेंगे कि आज देश की 543 सीटों पर वोटों की गिनती हो रही है| प्रत्येक मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े कदम उठाए गए हैं। मतगणना केंद्र के सामने लंबी कतारें भी देखी जा सकती हैं. उम्मीद है कि 1:00 बजे तक यह काफी हद तक साफ हो जाएगा कि देश में अगली सरकार किसकी बनेगी|

