भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मुजफ्फरपुर, शहीद खुदीराम बोस सेंट्रल जेल में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब एक चीनी कैदी ने खुद को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया| बताया जा रहा है कि एक चीनी नागरिक ने टॉयलेट में जाकर अपने चश्मे के लेंस को तोड़कर अपना प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश की|
जानकारी के मुताबिक, इस घटना के बाद अत्यधिक खून बह जाने से चीनी नागरिक शौचालय में बेहोश हो गया. जब जेल में अन्य कैदियों ने उसे बेहोश और खून बहता हुआ देखा, तो उन्होंने इसकी सूचना जेल अधिकारियों को दी। इसके बाद उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया. फिलहाल उसका इलाज चल रहा है|
चीनी कैदी की इस हरकत के बाद पूरे जेल में हड़कंप मच गया. जेल के वरिष्ठ अधिकारियों ने जेल में अन्य कैदियों से भी पूरे मामले के बारे में पूछताछ की. जेल गवर्नर ने कहा, "चीनी कैदी ने खुद को चोट पहुंचाने की कोशिश की।" फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़े- iPad Air की छूट पर ऑफर: $170 की छूट और अब तक की सबसे कम कीमत....
गौरतलब है की 6 जून को मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुर थाने की पुलिस ने इस चीनी नागरिक को बिना वीजा के गिरफ्तार कर लिया| वह नेपाल सीमा के रास्ते भारत में दाखिल हुआ. उसकी गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद खुफिया टीम के साथ जिला पुलिस ने भी उससे पूछताछ की. पूछताछ के बाद उसे जेल अस्पताल ले जाया गया। जहां उनसे पूछताछ चल रही थी.
गिरफ्तार चीनी नागरिक के पास तीन देशों की मुद्राएं भी मिलीं। पुलिस ने चीनी 100-युआन मुद्रा, नौ नोट, दो बीस और पांच नोट, आठ 10 रुपये के नोट, साथ ही नेपाली और भारतीय मुद्राएं जब्त कीं। चीन का एक नक्शा और तीन पत्थर की मूर्तियाँ भी मिलीं है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj

