भिलाई : बीएड छात्रा के साथ फेसबुक दोस्त ने शादी के नाम पर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज , आरोपी की तलाश जारी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , फेसबुक युवक ने बीएड की छात्रा से जानपहचान बढ़ाई फिर युवक ने शादी का झांसा देकर उसे धोखा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने बलोद निवासी दिनेश कुमार मंडावी के खिलाफ धारा 376(2) के तहत मामला दर्ज किया।

यह भी पढ़े -मोदी की 3.0 की शुरुवात , आज लेंगे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ , योग्यता को ध्यान में रखकर किया जा रहा है मंत्री मंडल का चुनाव...

भट्ठी थाना पुलिस के अनुसार 23 वर्षीय युवती को फेसबुक पर दिनेश कुमार की फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली। उसने उसे एक्सेप्ट कर लिया। इस बीच, उनकी बातचीत होने लगी| आरोपी युवक दिनेश ने उसे यह कहकर बेवकूफ बनाया कि वह नौकरी में है और शादी के बाद वह उसे खुश रखेगा| लड़की उसके जाल में फंस गई।

जिसके बाद वह बालोद से उससे मिलने के बहाने आया और उसके साथ sec 4 स्थित एक छात्रावास में ले जाकर दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपी अब उससे शादी करने को तैयार नहीं है।परेशान होकर लड़की ने आरोपी की शिकायत दर्ज करवाई है पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है।

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj