भिलाई : शहर में बढ़ रही है लूट ,चोरी चेन स्नेचिंग की घटनाएं , असिस्टेंट प्रोफेसर हुई चेन स्नेचिंग की शिकार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई शहर में लूट और चोरी जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ऐसी ही एक घटना नेवई थाना क्षेत्र के रिसाली मैत्री कुंज में हुई। निकुम गवर्नमेंट कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर अन्नपूर्णा यादव बुधवार शाम 9 बजे खाना खाने के बाद अपने बेटे प्रत्यूष के साथ सड़क पर टहल रही थीं।

यह भी पढ़े -रील बनाने हाथी के पास पहुंचे युवक को हाथी ने दी दर्दनाक मौत , हाथी ने जोर से लात मारकर युवक को 25 से 30 फीट दूर फेंक दिया हो गयी मौत..

 उसी समय एक युवक मोटरसाइकिल से आया। उसने अपनी बाइक को खड़ी कर महिला का पीछा किया और उसके गले से सोने की चेन छीन ली और भाग गया|

इधर अन्य घटना में 67 वर्षीय अवधराम साहू यहां कुम्हारी पुलिस थाना क्षेत्र में अपनी बेटी की सहेली की शादी में शामिल होने गए थे और अपनी बाइक सार्थक होम्स के पास सड़क के किनारे खड़ी की थी। पार्टी से निकलते समय बाइक गायब थी। 

यह भी पढ़े -भिलाई ब्रेकिंग : कुम्हारी ओवर ब्रिज के पास हुआ दर्दनाक हादसा ट्रक ने बाइक सवार माता पिता व पुत्री को लिया चपेट में , 4 साल की बच्ची की हुई दर्दनाक मौत..

इसी तरह हुडको स्थित स्वामी स्वरूपानंद कॉलेज में परीक्षा देने गई छात्रा अनिका शर्मा ने अपना स्कूटी कॉलेज के सामने खड़ा कर दिया। जब वह अपनी परीक्षा समाप्त करके बाहर निकला तो उसने देखा कि चोर ने उसकी डिक्की का ताला तोड़ दिया है और उसका बैग चुरा लिया है|

यह भी पढ़े -CG : अकेली महिला के साथ दरिंदगी , 6 युवको ने घर में घुसकर महिला के साथ किया गैंगरेप, सभी आरोपी गिरफ्तार..

 जिसमें उसका सेल फोन, पैसे, एटीएम और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। चौथी घटना शिक्षक नगर कोहका निवासी सैयद जमील के सूने घर में चोरी की घटना हुई है। वह काम के सिलसिले में टाटानगर गया था. बुधवार को वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था. सोने-चांदी के आभूषण और 25,000 रूपये की नकदी चोरी हो गई।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7