भिलाई : गोलीकांड के मुख्य आरोपी अमित जोश के बहनोई के घर से मिली लोडेड पिस्टल , पुलिस और बीएसपी ने कड़ा एक्शन लेते हुए मकान को किया सील...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के भिलाई में ग्लोब चौक सेक्टर-6 के पास हाल ही में हुए गोलीकांड के बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इस घटना के मुख्य आरोपी अमित जोश पर अब पुलिस और बीएसपी (भिलाई स्टील प्लांट) की दोहरी मार पड़ रही है। 

यह भी पढ़े -दोस्ती का खौफनाक अंत: 2500 रुपये की उधारी पर बर्बर हत्या,प्राइवेट पार्ट पर मारी लगभग 100 लात,चेहरे को कुचला लाश को जलाने की कोशिश..

शुक्रवार को भिलाई नगर पुलिस, दुर्ग पुलिस बल, और बीएसपी इंफोर्समेंट विभाग ने मिलकर कई कार्रवाईयों को अंजाम दिया।सुबह सबसे पहले अमित जोश के घर पर अवैध कब्जा हटाया गया और शाम को पुलिस और बीएसपी की टीम ने उसके बहनोई लक्की जॉर्ज और बहन प्रिया के सेक्टर 5, सड़क 13, क्वार्टर नंबर 1A मकान पर छापा मारा। 

इस दौरान पुलिस ने वहां से एक पिस्टल, दो लोडेड मैगजीन, एक खंजर, एक बटन चाकू, और दो बेसबॉल बैट जब्त किए। इसके बाद बीएसपी की टीम ने अवैध कब्जे को तोड़ते हुए मकान को सील कर दिया।

25 जून की रात विश्रामपुर जिला सुरजपुर निवासी रमनजीत सिंह, आदित्य सिंह, और सुनील यादव पर अमित जोश ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोली चलाई थी। इस घटना में शामिल दो आरोपी, अंकुर शर्मा और यशवंत नायडू, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि अमित जोश और सागर बाग अब भी फरार हैं।

यह भी पढ़े -CG: हैवान कार चालक हुआ गिरफ्तार , बछड़े को कार से जानबूझकर कुचलकर मार डाला था,पशु अधिकार कार्यकर्ताओं और हिंदू संगठनों की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन..

बीएसपी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अमित जोश के कई अवैध कब्जों को निशाना बनाया गया है। बीएसपी के इंपोर्समेंट डिपार्टमेंट ने कहा है कि संपदा न्यायालय के आदेशानुसार मकान को सील किया गया है और इसे तोड़ने या पुनः कब्जा करने पर नामजद एफआईआर दर्ज की जाएगी।

इस कार्रवाई के दौरान:

  1. मकान की सीलिंग: अमित जोश के बहनोई लक्की जॉर्ज और बहन प्रिया के मकान पर पुलिस और बीएसपी की संयुक्त कार्रवाई में अवैध कब्जा हटाकर मकान को सील किया गया।
  2. हथियारों की बरामदगी: मकान की तलाशी में एक लोडेड पिस्टल, दो लोडेड मैगजीन, एक खंजर, एक बटन चाकू और दो बेसबॉल बैट बरामद किए गए।
  3. कानूनी चेतावनी: बीएसपी ने मकान पर सीलिंग की चेतावनी चस्पा की है और अवैध कब्जा करने की कोशिश पर नामजद एफआईआर की चेतावनी दी है|

आगे की योजना

बीएसपी ने कहा है कि वे आगे भी टाउनशिप में अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई जारी रखेंगे। पुलिस और बीएसपी की इस संयुक्त कार्रवाई ने अपराधियों में खौफ पैदा कर दिया है और शहर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने का संदेश दिया है।

यह भी पढ़े -भिलाई ब्रेकिंग : भिलाई में हुआ दर्दनाक हादसा , फोरलेन सड़क पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने भाजपा नेता की बेटी को मारी जोरदार टक्कर , मौके पर हुई मौत...

पुलिस और बीएसपी की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि वे किसी भी तरह के अपराध और अवैध कब्जों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। अमित जोश और सागर बाग की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पूरी ताकत से जुटी हुई है, और शहर में शांति और सुरक्षा को बहाल करने के लिए तत्पर है।