अमेठी में बीजेपी को बड़ा झटका , बीजेपी की दिग्गज स्मृति ईरानी को करीब एक लाख वोटो से किशोरी लाल शर्मा ने दी मात, सिर्फ ऐलान बाकी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : लोकसभा चुनाव  2024 में हॉट सीटों में से एक अमेठी का परिणाम चौकाने वाले है| जिसका परिणाम सामने आ चूका है। जिस सीट पर बीजेपी की दिग्गज प्रत्याशी स्मृति ईरानी की जीत तय मानी जा रही थी, वहाँ बीजेपी की बड़ा झटका लगा है। 

स्मृति को कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने मात दी है। अमेठी में पिछली बार राहुल गांधी को हराकार धमाका करने वाली स्मृति को इस बार करारी हार झेलनी पड़ी है। स्मृति को करीब एक लाख वोटों से हार झेलनी पड़ी है। अब सिर्फ इस हार का ऐलान ही बाकी है।

तेलंगाना और तमिलनाडु की बात करें तो यहां से BJP के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ रहे दो दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ सकता है| हैदराबाद सीट से माधवी लता और कोयंबटूर सीट से अन्नामलाई पर भरोसा जताया था, लेकिन दोनों पार्टी के लिए कुछ खास नहीं कर पाए |खबर लिखे जाने तक हैदराबाद सीट से माधवी लता AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी से 2 लाख से ज्यादा वोटों से पीछे चल रही हैं| मप्र के गुना में भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है| 

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj