भिलाई - दुर्ग : मतगणना की जानकारी देने के लिए प्रमुख चौराहों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी, मिलेगी पल पल की अपडेट...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई, 2024 के लोकसभा चुनाव की मतगणना का अपडेट देने के लिए दुर्ग भिलाई में एक नई पहल की जा रही है| लोगों को मतगणना की जानकारी देने के लिए प्रमुख चौराहों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी।

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में दुर्ग संसदीय क्षेत्र क्रमांक 07 दुर्ग-भिलाई एवं रिसाली, चौक चौराहों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई। मतगणना रुझानों पर नवीनतम अपडेट यहां प्रदर्शित किए जायेंगे| 

भिलाई निगम क्षेत्र में नेहरू नगर गुरुद्वारा चौक और सुपेला चौक, दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में दुर्ग हटरी बाजार और पटेल चौक, रिसाली नगर निगम क्षेत्र में शहीद रजनीकांत रिसाली स्मारक और प्रतीक्षा भिलाई चरोदा बस स्टेशन में एलईडी लगाई जाएंगी।

लोकसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार को जुनवानी भिलाई स्थित श्री शंकराचार्य कॉलेज के मतगणना केंद्र में होगी और तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj