भिलाई : पुरानी दुश्मनी के चलते देशी पिस्टल, चाकू लहराने व घायल करने वाले आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलुस...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :दुर्ग जिले के भिलाई में देशी पिस्टल, चाकू लहराकर , दौड़ाने , घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपियों को घटनास्थल पर ले गई, जहां से उनका जुलूस जारी रहा. घटना छावनी थाने के कैंप 2 की है|

यह भी पढ़े -CG : पैसो की तंगी से जूझ रहे है नक्सलियों के पास से सुरक्षा बलों ने नकली नोट छापने की मशीन की बरामद , इन नकली नोटों को भीतरी इलाकों के साप्ताहिक बाजारों में खपाते थे नक्सली...

टी.आई. चेतन चंद्राकर ने बताया कि आरोपियों के पास से एक देशी पिस्तौल (रिवॉल्वर) 6 कारतूस, 2 चाकू और एक तलवार बरामद की गई है. आरोपी शिवम हत्याकांड में जमानत पर बाहर आए दो आरोपियों से पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए 21 जून की सुबह कैंप-2 मिलन चौक स्थित एक घर में घुस गए। वहां उन्होंने लोगों पर चाकुओं और तलवारों से हमला किया.

लोगों का दावा है कि उन पर गोली भी चलाई गई, लेकिन पुलिस गोलीबारी से इनकार कर रही है. पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर निगरानी फुटेज में युवक को रिवॉल्वर लहराते हुए दिखाया गया है, लेकिन गोलीबारी जैसी कोई घटना नहीं हुई।

यह भी पढ़े -दुर्ग में प्रेमिका के घर छिपे मॉब लिंचिंग की घटना के आरोपी को SIT ने किया गिरफ्तार,पुलिस को गुमराह करने के लिए सामने के दरवाजे में लगा दिया था लॉक..

इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान की. मुखबिर के सुचना के आधार पर संतोष साव और करण साव को बैकुंठधाम के पास से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में दोनों ने बताया कि लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी के चलते वे रजत और करण की हत्या के इरादे से उनके घर में घुसे थे.

आरोपियों ने बताया कि रिवॉल्वर 11 जून को मध्य प्रदेश के उज्जैन से 10 हजार रुपये में खरीदी थी. इसके बाद पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए वह अपने दोस्तों के साथ चाकू और तलवार लेकर उसके घर पहुंच गया. वहां भीड़ जुटने पर वे तलवारें और रिवाल्वर लहराते हुए भाग गये|

यह भी पढ़े -भिलाई ब्रेकिंग : दो लोगों ने की फांसी लगाकर आत्महत्या , एक ओर BSF जवान की पत्नी तो दूसरी घटना में 14 साल की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम...

वहीं  21 जून की रात एक युवक को चाकू मारने वाले दो आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है. आरोपी मो. समीर खान और नाबालिग लड़के के पास से चाकू जब्त किया गया. दोनों आरोपी नंदनी रोड साहू किराना स्टोर्स गौतम नगर के पास खुर्सीपार भिलाई के रहने वाले हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बदला लेने के लिए किशोर पर चाकू से हमला किया। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला और दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया|