CG : नाबालिग गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने चोर बन गया प्रेमी , चोरी के पैसो से करता था ऐश , मुखबिर से मिली सूचना पर नाबालिग लड़की और आरोपी से पूछताछ के दौरान मामले का हुआ खुलासा..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : डोंगरगढ़ पुलिस ने शहर के 24 वर्षीय युवक रौनक सिंह राजपूत  को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। जिसके बाद आरोपी के चोरी के पीछे के कारण जानकार पुलिस वाले भी हैरान रह गए|जिसमे आरोपी ने कबूल किया है कि उसने अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने और उसे घुमाने फिराने के लिए चोरी की थी| 

यह भी पढ़े -भिलाई : खारून ग्रीन के फ़्लैट में सड़ी गली अवस्था में मृत पाए गए दोनों भाइयो की मौत के कारण का हुआ खुलासा, अत्यधिक शराब पीने से हुई थी दोनों की मौत...

जिसके बाद आरोपी को धारा 380 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया|मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगढ़ भीमनगर निवासी ममता पति संदीप इंदुरकर (36) ने 7 जून को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 1 मई से 27 मई के बीच अज्ञात चोर ने उसके घर से सोने चांदी के आभूषण समेत 50 हजार रूपये चुरा लिए|

यह भी पढ़े -CG : ऑनलाइन गेम के चक्रव्यूह में ऐसे फंसा छात्र , रिश्तेदारों से पैसे उधार लेकर खेलने लगा , गेम में पैसे हारते गया फिर एक दिन घरवालों की डांट के डर से छात्र ने लगा ली फांसी...

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है| मुखबिर से मिली सूचना पर नाबालिग लड़की और आरोपी से पूछताछ के दौरान मामले का खुलासा हुआ| आरोपी ने आभूषण बेचकर उन पैसो से मजे कर रहा था साथ ही उसने कुछ गहने गिरवी रखकर कर्ज लिया और उसे भी यारी दोस्ती पर खर्च कर दिया|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7