जायसवाल समाज कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष पद का चुनाव सम्पन्न , राज कुमार जायसवाल को चुना गया निर्विरोध अध्यक्ष...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जायसवाल समाज कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष पद का चुनाव 2 जून को भिलाई में स्थित सन मैरिज पैलेस में संपन्न हुआ। जिसमे की सर्वसम्मति से निर्विरोध 2 वर्षो के लिए राज कुमार जायसवाल को अध्यक्ष चुना गया। 

कार्यक्रम की शुरुवात सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर जय जयकार के उद्घोष के साथ ही जायसवाल समाज के सम्मानित सदस्यों का स्वागत भी किया गया|

अध्यक्ष पद की चुनाव की प्रक्रीया कई दिनों से चल रही थी जो की 2 जून को पूर्ण हो गई,अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगो के नामांकन भरे गए थे जिसमे की 2 प्रत्याशियों ने जायसवाल समाज में एकता और अखंडता को बनाये रखते हुए जायसवाल समाज की एकता को सही सर्वोपरि मानते हुए अपना नामंकन वापस ले लिया। जिसका समाज के सभी सदस्यों ने ताली बजाकर स्वागत किया तथा संदस्यों का विषेश सम्मान किया गया । 

चुनाव का संचालन मुख्य रूप से समिति के संरक्षक सदस्य विजय जायसवाल,संदीप जायसवाल,दीपक जायसवाल, मनोल गुप्ता, महेश जायसवाल,पूर्व अध्यक्ष सुनिल जायसवाल ने की। कार्यक्रम का संचालन श्रवण जायसवाल ने किया।

जायसवाल समाज कल्याण समिति भिलाई के सदस्य

 अध्यक्ष - राजकुमार जायसवाल

(2) वरिष्ठ उपाध्यक्ष - विनोद जायसवाल (अन्नु)

3) उपाध्यक्ष - राजकिशोर जायसवाल

④ महासचिव - प्रकाश जायसवाल

⑤ सचिव - दिनेश जायसवाल

⑥ सह सचिव - उमेश चंद जायसवाल , नितिन जायसवाल

 ④ कोषाध्यक्ष - विश्वनाथ जायसवाल

⑧ उपकोषाअध्यक्ष - श्री राम जायसवाल

⑨ प्रबंध कार्यकारिण सदस्य - रमेश दपर्ण जायसवाल

 सम्मानित सदस्य - अशोक जायसवाल , बैकुठ जायसवाल , संदिप जायसवाल , सम्भुनाथ जायसवाल, वेदी जायसवाल , मनोज गुप्ता , अनिल जायसवाल

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj