CG : कूलर बना काल , लाईट कट के दौरान कूलर में पानी भर रहा था 13 साल का किशोर अचानक लाइट आ गयी और करंट के झटके ने छीन ली बच्चे की जान...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर में 13 साल के स्कूली छात्र की करंट लगने से मौत हो गई| घटना के वक़्त लाइट कट थी इसी बीच वह कूलर में पानी डाल रहा था तभी बिजली आ गई। जीसे उसे अचानक करंट का झटका लग गया और उसकी मौत हो गयी| घटना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है|


यह भी पढ़े ब्रेकिंग न्यूज़ : CG में हुआ भीषण हादसा , श्रद्धालुओं से भरे मालवाहक को हाइवा ने मारी टक्कर , 25 घायल , 20 की हालत गंभीर....

जानकारी के मुताबिक, जूना बिलासपुर किला क्षेत्र निवासी रवीश पांडे मीडियाकर्मी हैं। उनका बेटा पार्थ उर्फ ​​शिवांश पांडे सातवीं कक्षा में था। शनिवार शाम रवीश ऑफिस गए थे। इस वक्त घर में उनकी पत्नी, बेटी और बेटा थे|

यह भी पढ़े भिलाई : बिना सोचे समझे इंस्टाग्राम पर दोस्ती करना लड़की को पड़ा महंगा , दोस्ती की आड़ युवती की आपत्तिजनक फोटो को आधार बनाकर ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठे , मामला दर्ज...

जानकारी के मुताबिक घटना देर शाम करीब सात बजे की है. शिवांश ने जब वाटर कूलर भरा तो घर में बिजली नहीं थी। इसी बीच पानी डालते समय अचानक लाइट आ गई और वह करंट की चपेट में आ गया। उसकी मां ने उसे जमीन पर बेहोश पड़ा देखा। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ , अफ्रीकी देशों से महिलाओं को नौकरी के नाम पर लाकर वेश्यावृत्ति के लिए किया जाता था मजबूर, वीजा पासपोर्ट कर लेते थे जब्त , पुलिस ने किया रेस्क्यू ....

जिस समय शिवांश को करंट लगा, उस समय उसकी मां घर पर शाम की आरती कर रही थी। दीपक जलाने के बाद अचानक उनकी नजर फ्रिज के पास फर्श पर बेहोश पड़े शिवांश पर पड़ी। जब उसने उसे देखा तो वह डर गई और आस-पास के लोगों को घटना की जानकारी दी।उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया |

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj