भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बालोद, राज्य में यातायात दुर्घटनाए थमने का नाम नहीं ले रही है| बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में पुलिस थाने के पास तेज रफ्तार बोलेरो और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें बोलेरो में सवार 14 लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर है|
जानकारी के अनुसार बोलेरो में सवार यात्री एक मृत्य भोज में शामिल होकर नारायणपुर से हलतमाहा गांव लौट रहा था| ट्रक नारायणपुर की ओर जा रहा था|
इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर ले जाया गया जहाँ उनका ईलाज किया जा रहा है| मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच कर रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

