बड़ा हादसा : जलपाईगुड़ी में हुआ रेल हादसा, मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से मारी टक्कर की हवा में उछल गये डिब्बे ,15 की मौत , 60 घायल , आशंका मालगाड़ी चालक ने सिग्नल को नजरअंदाज किया, राहत कार्य जारी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में सोमवार सुबह करीब 9 बजे एक मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस (13174) को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में कंचनजंगा एक्सप्रेस की तीन बोगियां गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं। अब तक दो ट्रेन ड्राइवर और एक सुरक्षा गार्ड समेत 15 लोगों के शव मिल चुके हैं और 60 लोग घायल हुए हैं|जबकि मृतको का आंकड़ा बढ़ सकता है|

यह भी पढ़े -CG : थर्ड जेंडर के साथ 5 सालो तक लिव इन रिलेशनशिप में रहकर लाखो रूपये लुटे फिर कर दिया शादी से इंकार , कांड करके आरोपी हो गया फरार , न्याय पाने थर्ड जेंडर पीड़िता ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार..

कंचनजंगा एक्सप्रेस अगरतला से पश्चिम बंगाल के सियालदह तक चलती थी। सिलीगुड़ी के रंगपानी रेलवे स्टेशन के पास रुइधासा में लाल सिग्नल के कारण एक्सप्रेस को रोक दिया गया था। इसी दौरान पीछे से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया।

 माना जा रहा है कि मालगाड़ी चालक ने सिग्नल को नजरअंदाज कर दिया, जिससे यह हादसा हुआ।टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक एक्सप्रेस मालगाड़ी के लोकोमोटिव से हवा में लटक गई। दो अन्य डिब्बे पटरी से उतर गईं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ समेत रेलवे और बंगाल के अधिकारी भी बचाव अभियान में जुटे हुए हैं.

नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के सीपीआरओ सब्यसाची डे ने कहा, ''जिस रूट पर हादसा हुआ, उस रूट पर रात के वक्त परिचालन किया जाएगा.'' रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिल्ली से दार्जिलिंग के लिए रवाना हो गये|

यह भी पढ़े -भिलाई : 23 दिन तक मौत से जूझने के बाद संयंत्र कर्मी की हो गयी मौत ,प्लांट के भीतर सड़क दुर्घटना का हुए थे शिकार , गंभीर रूप से थे घायल...

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर (एनईएफ) जोन में हुआ हादसा दुखद है। सैन्य भावना के साथ बचाव अभियान जारी है।” रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ मिलकर काम कर रहे हैं. पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया. अधिकारी पहले से ही मौके पर मौजूद हैं| इस रेल दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाने की घोषणा की गयी है|