CG ब्रेकिंग : महाठग शिवा साहू को पुलिस ने साथियों सहित किया गिरफ्तार ,महीनो से तलाश में जुटी थी पुलिस ,1500 करोड़ का मालिक है शिवा साहू...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सारंगढ़ छग, तीन महीने से फरार महाठग शिवा साहू को सरसींवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिवा साहू के अलावा छह अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में सूर्यकांत साहू, रमेश साहू, दिनेश साहू, लक्ष्मीनारायण साहू और भागवत साहू शामिल हैं। 


सभी को रायपुर और बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया| बता दें कि शिवा साहू पर करीब 2 करोड़ 26 लाख रूपये की रुपये ठगी करने का आरोप लगा है| आरोपियों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है| बता दे पुलिस से बचने वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था|

 इस बीच वह बेंगलुरू, दिल्ली, मुंबई जैसी मेट्रोसिटी में रहा। बताया जा रहा है शिवा साहू मंगलवार को रायपुर पंहुचा था। वह पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर ली और उसे मेग्नेटो मॉल से गिरफ्तार किया गया | 

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि महज एक साल में ही 23 साल का शिवा 1500 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी का मालिक बन गया। जिसके पास 100 से ज्यादा महंगी गाड़ियां हैं| शिव साहू के पिता बढ़ई का काम करते है ऐसे में उसके रातो रात अमीर होने की बात हैरान करने वाली है|ऐसी जानकरी सामने आई है की बिटकॉइन में भी पैसे निवेश करता था | लोगो को कम समय में जयादा का मुनाफे के लालच देकर उनसे ठगी की है| कुछ को पैसा वापस भी मिली है ऐसी बात भी सामने आई है| महीने में वह ब्याज से ही 2-4 करोड़ तक कमा लेता था| अब पुलिस पूछताछ में उसके अमीर बनने की कहानी का पर्दाफाश होगा|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7