CG : पति की अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने से परेशान महिला ने पति के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत , 3 महीने पहले हुई है शादी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर जिले के चकरभाटा की एक महिला ने अपने पति के खिलाफ दुराचार की शिकायत की है. महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 377 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है|


यह भी पढ़े रायपुर : जिन्दगी की जंग भले ही हार गया हो पर जाते जाते कई लोगों को नयी जिन्दगी दे दी, फुटबाल खेलते वक्त 11 साल के प्रखर को लगी गंभीर चोट , 5 दिन बाद डॉक्टरो ने किया ब्रेनडेड घोषित , छग में पहली बार किसी ब्रेनडेड बच्चे का अंग दान...

 आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। चकरभाठा इलाके में रहने वाली महिला की तीन महीने पहले शादी हुई थी। शादी के बाद महिला जब अपने ससुराल पहुंची जिसके बाद पति शारीरिक संबंध बनाने के बजाय अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने लगा। 

लोक-लाज के डर से महिला इस बारे में किसी को नहीं बता सकी। इधर लगातार दुराचार से महिला की तबीयत ख़राब रहने लगी। इसके बाद उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। 

महिला ने पूरी घटना की शिकायत चकरभाठा थाने में की. इस संबंध में पुलिस ने धारा 377 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला के पति को हिरासत में ले लिया है. पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा|

 

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj