CG: नाबालिग के साथ 6 लोगो ने किया गैंगरेप, शादी समारोह में शामिल होने गयी दो नाबालिग को जंगल ले गए आरोपी उनमे से एक लड़की ने भागकर बचाई अपनी आबरू., आरोपी गिरफ्तार.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से हैवानियत की खबर आई है. यहां एक नाबालिग के साथ छह हैवानो ने दुष्कर्म किया वहीँ हवस के भूखे हैवानों के चंगुल से बचकर एक नाबालिग ने अपनी इज्जत बचा ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सामूहिक दुष्कर्म में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें चार नाबालिग और दो वयस्क भी शामिल हैं. यह पूरा मामला सन्ना थाना क्षेत्र का है|

यह भी पढ़े भिलाई में युवक की धारदार हथियार से की हत्या फिर पहचान छुपाने पत्थरो से सिर कुचल दिया , आरोपियों की तलाश जारी...

जानकारी के मुताबिक सन्ना थाने में एक शादी समारोह में शामिल होने गई दो नाबालिग को उनके ही पहचान के दो लोगो ने   बहला-फुसलाकर जंगल में ले गये| वहां छह आरोपियों ने उसके साथ ज्यादती करने लगे तभी एक नाबालिग ने आरोपियों के चंगुल से भागकर अपनी इज्जत बचाई और अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी| तब तक इधर दूसरी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म हो चूका था | 

यह भी पढ़े - CG : जन्म देते ही हो गयी माँ की मृत्यु फिर पिता ने दूसरी शादी की , क्रूर सौतेली माँ ने 7 महीने के बच्चे को जमीन में पटककर मार डाला, तलाश में जुटी पुलिस...

इसके बाद परिवार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई. इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया. वहीं इस घटना में शामिल छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनमें चार नाबालिग भी शामिल हैं|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj