CG : 70 लाख की ट्रक चोरी कर भाग रहे आरोपी को पकड़ने पुलिस ने की नाकेबंदी , ट्रक छोड़ भागे आरोपी.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :  छग , बलरामपुर जिले के रामानुजगंज से एक ट्रक चोरी हो गया। अज्ञात चोर सड़क किनारे खड़े ट्रक लेकर भाग गए। ड्राइवर की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने तुरंत सभी पुलिस स्टेशनों के पुलिस अधिकारियों को सतर्क किया और चोरी के सात घंटे के भीतर राजपुर पुलिस ने ट्रक को बरामद कर लिया।

चोरी गए ट्रक की कीमत करीब 70  लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक से निर्देश मिलने के बाद राजपुर पुलिस की तीन अलग-अलग टीमें ट्रक की तलाश में जुट गईं. महुआपारा सागवान जंगल के पास जब आरोपी ने पुलिस को देखा तो वह 70 लाख की ट्रक से उतरकर उसे छोड़ भाग गया। पुलिस ने तुरंत ट्रक जब्त कर लिया और भागे आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj