CG : BJP की जीत के लिए युवक ने मांगी थी अनोखी मन्नत , जीत के बाद युवक ने अपनी ऊँगली काटकर देवी को की अर्पित और रक्त से किया माता का अभिषेक....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एक युवक ने देश में बीजेपी की जीत के वादे को पूरा करने के लिए देवी के सामने उंगली काटकर अर्पित कर दी | युवक भारतीय जनता पार्टी का समर्थक है और उसने 4 जून से चल रहे रुझानो से से नाखुश होकर यह मन्नत मांगी थी|


यह भी पढ़े CG : पति की अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने से परेशान महिला ने पति के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत , 3 महीने पहले हुई है शादी...

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलमपुर जिले के डीपाडीह के युवा किसान दुर्गेश पांडे बीजेपी के कट्टर समर्थक हैं| 4 जून, 2024 की  लोकसभा चुनाव के दौरान वह परिणामो को लेकर चिंतित थे और  उनकी चिंता यह थी कि देश में बीजेपी की सरकार नहीं बनेगी.

दुर्गेश पांडे ने सावंत सरना स्थित प्राचीन काली मंदिर में दर्शन कर भाजपा की जीत के लिए प्रार्थना की. उन्होंने देवी माता के सामने भाजपा के लिए जीत की मन्नत मांगी और उन्होंने अपनी तर्जनी उंगली काट दी, इसे देवी को अर्पित कर दिया और बहते रक्त से  माता का अभिषेक किया|

यह भी पढ़े रायपुर : जिन्दगी की जंग भले ही हार गया हो पर जाते जाते कई लोगों को नयी जिन्दगी दे दी, फुटबाल खेलते वक्त 11 साल के प्रखर को लगी गंभीर चोट , 5 दिन बाद डॉक्टरो ने किया ब्रेनडेड घोषित , छग में पहली बार किसी ब्रेनडेड बच्चे का अंग दान...

अत्यधिक रक्तस्राव के बाद वह कटी हुई उंगली को एक स्थानीय अस्पताल में ले गए। यहां शंकरगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद उसे अंबिकापुर के बड़े अस्पताल ले जाया गया। यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज किया। उसकी उँगलियाँ फिर एक साथ जोड़ा गया। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई| वे अब ठीक है|

दुर्गेश पांडे ने कहा कि वह सीधे तौर पर भाजपा या उसके सहयोगी दलों से नहीं जुड़े हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और उनकी पार्टी के समर्थक हैं। उन्होंने मीडिया से कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि एनडीए केंद्र में 400 सीटें जीतेगी. उन्होंने कहा कि वह एनडीए सरकार के गठन से खुश हैं। भले ही बीजेपी ने 400 सीटे नहीं जीती हो लेकिन अकेली 240 सीटे जीतने वाली अकेली पार्टी है | सभी पार्टियाँ मिलकर भी उनके मुकाबले की सीट नहीं जीत पायी|


 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj