CG : ऑनलाइन गेम के चक्रव्यूह में ऐसे फंसा छात्र , रिश्तेदारों से पैसे उधार लेकर खेलने लगा , गेम में पैसे हारते गया फिर एक दिन घरवालों की डांट के डर से छात्र ने लगा ली फांसी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जशपुर, आज युवा ऑनलाइन गेम के इस तरह आदी हो चुके हैं की  अपनी जान भी गवां बैठ रहे है|ऐसा ही एक ताजा मामला छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से सामने आया है. फ्री फायर गेम की लत के कारण एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

यह भी पढ़े -CG में हुआ दर्दनाक हादसा , ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी इतनी जोरदार टक्कर की सिर हो गया धड़ से अलग , कटा सिर 20 फीट दूर जा गिरा...

किशोर ने गेम के लिए अपने कई रिश्तेदारों से भी पैसे लिए थे | वो काफी पैसे इस गेम में हार चूका था| जिसके बाद युवक ने घर पर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली क्योंकि उसे डर था कि इस बारे में घर पर पता चलने पर उसे डांट पड़ेगी| घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की|

जानकरी के मुताबिक यह मामला जशपुर थाना क्षेत्र के कलिया बनखेता गांव का है. यहां 12वीं कक्षा के एक छात्र ने ऑनलाइन गेम की लत में फंसकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक, छात्र अपने मोबाइल फोन पर फ्री फायर गेम खेलता था और पैसे लगा रहा था|

छात्र खेल में पैसे हार गया और अपने परिवार के डर से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्र पहले भी अपने रिश्तेदारों से पैसे उधार लेकर हार चुका है। बार-बार हार के कारण उसने अपने परिवार वालों के डर से आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र का नाम सुमित लकड़ा, उम्र 18 साल है| नारायणपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है| 

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7