शराब प्रेमियों के लिए बुरी खबर कल CG की सभी शराब दुकाने रहेंगी बंद , आदेश जारी....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में कल (22 जून) को शुष्क दिवस घोषित किया गया है. कबीर जयंती के अवसर पर राज्य भर में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। आदेश के अनुसार, होटल, रेस्तरां और क्लबों में मादक पेय पदार्थों की बिक्री और परोसना भी एक दिन के लिए प्रतिबंधित किया गया है।

सभी जिलों के आबकारी अधिकारियों को अवैध शराब का परिवहन रोक के लिए भी कहा गया है. वाणिज्यिक कर एवं आबकारी विभाग मंत्रालय, महानदी भवन के आदेश के अनुसार, राज्य के सभी घरेलू और विदेशी खुदरा शराब दुकानें, होटल बार और क्लब शुष्क दिवस पर बंद रहेंगे।

यह भी पढ़े -भाजपा नेता प्रेम प्रकाश पांडे ने विधायक देवेन्द्र यादव के खिलाफ लगाई चुनाव याचिका, हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित , जानिए क्या है मामला...

इसके अलावा, इस दिन दुकानों, होटलों, रेस्तरां और क्लबों में मादक पेय पदार्थों की बिक्री या परोसना प्रतिबंधित है। इस दिन निजी और बिना लाइसेंस वाले परिसरों में शराब भंडारण रखने पर सख्त प्रतिबंध रहेगा और ऐसी शराब को जब्त करने के उपाय किये जायेंगे| 

यह भी पढ़े -भिलाई : शहर में चली गोली , जेल से छूटे नाबालिग आरोपी पर नकाबपोश बदमाशों ने चलाई गोली पर किस्मत अच्छी रही और वह बच गया, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर रिवॉल्वर और तलवार किया जब्त....

आबकारी विभाग की टीमें शुष्क दिवस के दौरान शराब के अवैध परिवहन और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करेंगी और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ चेतावनी भी देंगी। बता दे प्रदेश में विशेष दिनों के मौके पर प्रशासन बंद के आदेश जारी करता है|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7