CG : बीमार पत्नी के पैरो में था दर्द , पत्नी ने दुसरे कार्य में व्यस्त पति को पैर दबाने कहा , पति को आने में हो गयी देरी , महिला ने गुस्से में लगा ली फांसी..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर में एक बीमार महिला ने अपने पति से पैर दबाने को कहा जबकि उसका पति उस समय कुछ और काम कर रहा था। जब शख्स ने आकर उसके पैर नहीं दबाए तो गुस्साई महिला ने गुस्से में फांसी लगा ली. पत्नी की चीख सुनकर वह कमरे में पहुंचा तो देखा कि वह साड़ी के फंदे से लटक रही है।

यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ के पांच विश्वविद्यालयों को यूजीसी ने किया डिफाल्टर घोषित, जानिये किनके नाम है शामिल...

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर तोरवा पुलिस मर्ग कायम कर जांच आगे बढ़ा रही है|पुलिस के मुताबिक देवरीडीह तोरवा निवासी सुशीला पति भूपेन्द्र साहू (24) की गुरुवार शाम तबीयत खराब हो गई। जब उसके पैर में दर्द हुआ तो सुशीला ने अपने पति भूपेन्द्र से उसका पैर दबाने को कहा|

 इस समय भूपेन्द्र साहू अपने बच्चे की मालिश कर रहा था| इसलिए उसे सुशीला के पास आने में थोड़ा समय लग गया. इससे नाराज होकर सुशीला अपने कमरे में गई और फांसी लगा ली।

उसकी की आवाज सुनकर भूपेन्द्र भागकर कमरे में गया तो देखा कि सुशीला ने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली है। घटना रात डेढ़ से दो बजे के बीच की है. भूपेन्द्र ने तुरंत सुशीला को फंदे से मुक्त किया और सीधे तोरवा के अस्पताल ले गया। 

यह भी पढ़े-भिलाई में भतीजी के साथ अस्पताल से वापस लौट रही महिला को पिकअप ने मारी टक्कर हुई मौत...

जांच के बाद डॉक्टरों ने उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया।भटगांव निवासी सुशीला और ग्राम मोख्तारा निवासी भूपेन्द्र साहू दोनों 2018 से बिलासपुर में रहकर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे। दोनों की मुलाकात एक कोचिंग में हुई थी|

फिर प्यार हो गया. इसी दौरान 2018 में दोनों ने शादी कर ली. दोनों का 3 साल का एक बच्चा भी है.पुलिस जांच में अब तक पता चला है कि यह आत्महत्या थी। महिला की हाल ही में शादी हुई है, इसलिए उसके परिवार के सदस्यों का बयान दर्ज करने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7