CG : बेजुबान हूँ बेजान नहीं , इतनी क्रूरता की गाय के बच्चे को बीच सड़क पर कार से रौंदा फिर भी मन नहीं भरा तो गाड़ी रिवर्स करके उसकी हत्या कर दी, विडियो देखे...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में गाय और बछड़ों के साथ हो रही क्रूरता की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में एक घटना में, एक कार चालक ने सड़क पर बैठे एक बछड़े पर जानबूझकर कार चलाई और फिर रिवर्स करके उसकी हत्या कर दी। 

यह भी पढ़े -पंडित प्रदीप मिश्रा के विवादित बयान के बाद संतो में भरी आक्रोश , महापंचायत ने सुनाया फैसला - तीन दिन के अंदर अगर वे माफी नहीं मांगते तो उन्हें बरसाना राधा रानी मंदिर के अंदर एंट्री नहीं दी जाएगी...

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है, जिसके बाद गौ-सेवकों ने तारबाहर थाने में बछड़े का शव रखकर विरोध किया और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

विडियो देखे-

यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ में साक्षी हत्याकांड जैसा मामला , सरेआम नकाबपोश शख्स ने युवती को चाक़ू से गोदकर उतारा मौत के घाट , युवती चीखती रही पर किसी ने नहीं की मदद, आरोपी फरार..

जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात को तारबाहर थाना चौक में यह घटना घटी। आरोपी चालक ने बछड़े की मां को भी कुचलने का प्रयास किया। सीसीटीवी फुटेज में गाड़ी का नंबर और चालक का नाम शेख शाहिद के संदर्भ में जानकारी मिली है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। 

पुलिस ने कार नंबर सीजी 10 एक्यू 3177 के मालिक के खिलाफ आईपीसी की धारा 429 और छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4 और 10 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़े -सीनियर ने मेडिकल छात्र को रैगिंग के नाम पर 300 बार करवाई उठक-बैठक , छात्र की किडनी और लिवर हुई डैमेज...

गौ-सेवकों का कहना है कि ऐसी घटनाओं से समाज में गलत संदेश जाता है और पशुओं के प्रति क्रूरता की घटनाएं बढ़ सकती हैं। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा की और मांग की कि दोषी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

तारबाहर पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है। 

यह भी पढ़े -ब्रेकिंग न्यूज़ : खरगोन में अंतर्राज्यीय सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़ , 5 युवतियों और 8 युवकों को संदिग्ध हालात में पकड़ा गया , आरोपियों में दुर्ग भिलाई समेत छग के 11 आरोपी गिरफ्तार...

इस घटना के बाद स्थानीय लोग भी भारी संख्या में पुलिस थाने के बाहर जमा हो गए और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। समाज में इस तरह की घटनाओं के खिलाफ एकजुटता दिखाते हुए स्थानीय लोग और संगठन मिलकर पशुओं की सुरक्षा के लिए कदम उठा रहे हैं। 

समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा इस घटना की निंदा की जा रही है और सभी का मानना है कि पशुओं के प्रति इस तरह की निर्दयता बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। अब देखना यह होगा कि पुलिस कितनी जल्दी आरोपी को पकड़कर बेजुबान को न्याय दिलाने में सफल होती है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7