सीनियर ने मेडिकल छात्र को रैगिंग के नाम पर 300 बार करवाई उठक-बैठक , छात्र की किडनी और लिवर हुई डैमेज...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजस्थान , डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के एक छात्र के साथ रैगिंग की घटना सामने आई है, जिसमें छात्र की किडनी और लिवर डैमेज हो गया| जिसके चलते उसे डायलिसिस करवानी पड़ी। 

यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भीषण सड़क हादसा: 2 मेडिकल स्टूडेंट्स की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल...

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मामले में कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी ने जांच के बाद रैगिंग की पुष्टि की है। नतीजतन, सेकंड ईयर के 7 छात्रों को कॉलेज से सस्पेंड कर दिया गया है और उनके खिलाफ थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।

 घटना का विवरण

सदर थानाधिकारी गिरधारीसिंह के अनुसार, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल एस बाला मरगुनवेलू की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 15 मई की है। सेकंड ईयर के सीनियर छात्रों ने फर्स्ट ईयर के छात्र को कॉलेज के पास एक पहाड़ी पर बुलाकर उससे 300 से अधिक उठक-बैठक करवाई, जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। 

यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ में साक्षी हत्याकांड जैसा मामला , सरेआम नकाबपोश शख्स ने युवती को चाक़ू से गोदकर उतारा मौत के घाट , युवती चीखती रही पर किसी ने नहीं की मदद, आरोपी फरार..

उसे पहले डूंगरपुर के अस्पताल में और फिर गुजरात के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी किडनी और लिवर डैमेज की पुष्टि हुई और उसे चार बार डायलिसिस करवाना पड़ा।

एंटी रैगिंग कमेटी की जांच

मेडिकल कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी ने अपनी जांच में रैगिंग की पुष्टि की। इसके बाद, कॉलेज प्रिंसिपल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 7 छात्रों को सस्पेंड कर दिया और उनके खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज करवाया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े-भिलाई में गैंगवार के बीच चली गोलियां, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल , ईलाज जारी...

अन्य छात्रों पर प्रभाव

पीड़ित छात्र के पिता के अनुसार, रैगिंग का शिकार केवल उनका बेटा नहीं था, बल्कि 50 से अधिक फर्स्ट ईयर के छात्र भी इस घटना का हिस्सा थे। सेकंड ईयर के 40 सीनियर छात्रों ने सभी जूनियर छात्रों से उठक-बैठक करवाई, जिससे 3-4 अन्य छात्रों की भी तबियत बिगड़ गई। 

यह भी पढ़े -दुर्ग दादी-पोती हत्याकांड: हत्यारों को पकड़ने पुलिस ने पॉलीग्राफिक टेस्ट का लिया सहारा , आरोपियों का कराएगी पॉलीग्राफिक टेस्ट ,कोर्ट से ली अनुमति...

इसमें से एक और छात्र को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। पीड़ित छात्र ने 20 जून को एंटी रैगिंग कमेटी को रिपोर्ट दी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच पूरी की गई और केस दर्ज किया गया।डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज में घटित इस रैगिंग की घटना ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया कि रैगिंग एक गंभीर समस्या है|

यह भी पढ़े -ब्रेकिंग न्यूज़ : खरगोन में अंतर्राज्यीय सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़ , 5 युवतियों और 8 युवकों को संदिग्ध हालात में पकड़ा गया , आरोपियों में दुर्ग भिलाई समेत छग के 11 आरोपी गिरफ्तार...

 जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कॉलेज प्रशासन और कानून व्यवस्था ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में सख्त कदम उठाए हैं, जिससे यह संदेश जाता है कि रैगिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को सजा मिलेगी।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7