भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बकरीद से पहले नवी मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक मटन की दुकान पर बेचने के लिए रखे गए बकरे के ऊपर "राम" नाम लिखकर उसे बेचने रखा गया था|गौरतलब है कि भगवान राम एक हिंदूओ के आराध्य हैं और करोड़ो हिंदू उनकी पूजा करते हैं। ऐसे में मामला धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है|
इण्डिया टीवी डॉट इन में प्रकाशित रिपोर्ट्स के मुताबिक बकरीद के नाम पर राम नाम लिखे हुए बकरे को हलाल करने की योजना थी. जब इसकी जानकारी हिंदू संगठनों को हुई तो वे तुरंत वहां पहुंच गए| पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर भी दर्ज कर ली है.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, राम नाम वाला बकरा नवी मुंबई सीबीडी के सेक्टर 1 में गुडलक मटन की दुकान पर बिक्री के लिए रखा गया था। बाद में जब हिंदू संगठनों ने विरोध किया तो पुलिस ने आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और दुकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया.
गौरतलब है कि 17 जून को बकरीद है. यह एक मुस्लिम त्योहार है जिसमें पशुओ की बलि देकर पैगंबर इब्राहिम के प्रति उसकी आज्ञाकारिता याद करते है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

