भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग , नशे में धुत सेना के एक जवान ने गोंडवाना एक्सप्रेस के एसी कोच की सीट पर पेशाब कर दिया. निचली सीट पर बैठी छत्तीसगढ़ के दुर्ग की एक महिला यात्री पर पेशाब गिर गया. पहले तो यात्री को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब उसकी नजर टपकते पेशाब पर पड़ी तो उसने तुरंत विरोध जताया|
मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महिला के साथ उसका 7 साल का बेटा भी था. महिला दिल्ली से दुर्ग आ रही थी। महिला ने अपने पति को आपबीती बताई। इसके बाद पति ने हेल्पलाइन नंबर में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्यवाई नहीं की गयी|
दुर्ग के मुखर्जी नगर की रहने वाली महिला ने कहा कि वह अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए दिल्ली गई थी। 11 जून को जब वह वापस दुर्ग लौट रही थी व गोंडवाना एक्सप्रेस के एसी कोच में यात्रा कर रही थी| इसी बीच मथुरा रेलवे स्टेशन के पास एक युवक ट्रेन में चढ़ गया. उनकी सीट कोच बी-9 में 24 नंबर थी और प्रीति सिंह की सीट नीचे 23 नंबर थी।
महिला ने कहा कि जब वह बिस्तर पर गई तो युवक ने अजीब व्यवहार किया। अपना ट्राली बैग बर्थ के ऊपर रख दिया। इससे टीटीई को भी चोट लग गयी| जब टीटीई ने हस्तक्षेप किया तो युवक ने उन्हें ही धमकाने लगा|
कुछ समय बाद, युवक टॉयलेट जाने महिला की सैंडल पहनना शुरू कर दिया। महिला ने विरोध किया तो युवक कहने लगा कि वह इसे ही पहनकर जाएगा| जब महिला थोड़ी सख्त हुई तो उसने सैंडल उतार दीं।
महिला ने बताया कि वह अपने 7 साल के बेटे के साथ बिस्तर पर बैठी थी| अचानक मेरे ऊपर वाली सीट से पानी जैसा कुछ गिरने लगा। वहां से वह अपने बेटे के साथ तेजी से उठ गयी। कुछ देर बाद पता चला कि ऊपर बिस्तर पर लेटे युवक ने पेशाब कर दिया है।
महिला को गुस्सा आ गया और उसने ऊपर की बर्थ पर सो रहे युवक से कुछ कहा, लेकिन वह नशे में था। आसपास के लोगों ने बताया कि वह नशे में था। एक लड़के ने हेल्पलाइन पर कॉल किया. महिला ने अपने पति को फोन किया और उसे पूरी बात बताई|
इस शिकायत के संबंध में केवल इस महिला से पूछताछ की गई।लेकिन कोई एक्शन जवान पर नहीं लिया गया |पति हिमाचल सिंह ने एक्स पर रेलवे, पीएमओ, आरपीएफ और जीआरपी को ट्वीट किया। जांच के मुताबिक, टीटीई और RPF के जवानों ने इसके बाद ग्वालियर-झांसी में इसे अटेंड किया|
महिला ने बताया कि उनके पति की शिकायत के बाद रेलवे के लोग उनकी सीट पर पहुंचे. उन्होंने ऐसा व्यवहार किया मानो मैंने कुछ गलत किया हो। सिपाही के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई. इस बात से वह और उनका परिवार काफी दुखी है.
जबकि RPF OC संजय आर्य ने बताया कि कंट्रोल से सूचना मिली थी जिसके आधार पर RPF स्टाफ ने ट्रेन का दौरा किया, लेकिन गोंडवाना एक्सप्रेस के कोच बी-9 की 23वीं सीट पर महिला यात्री नहीं मिली. इसीलिए सैनिक को ट्रेन से नहीं उतरा गया |सैनिक नशे में था। उसकी पैंट गीली थी और वह सो रहा था|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

