भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है| जहाँ दुल्हन बनकर कई लोगों को ठगने वाली दुल्हन के एचआईवी पॉजिटिव होने का पता चलने के बाद उसके संपर्क में आए लोग में दहशत फ़ैल गयी हैं।
हालाँकि, मामला सामने आने के बाद संपर्क में आये लोगों कुछ लोगों की HIV जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव भी आई हैं। फ़िलहाल महिला यूपी की एक जेल में बंद है. स्वास्थ्य विभाग ने स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की टीम से संपर्क किया है. महिलाओं के भी एचआईवी से संक्रमित होने की खबर दी है।
जानकारी के मुताबिक उधम सिंह नगर इलाके में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है| जहां लुटेरी दुल्हन एचआईवी पॉजिटिव निकली. बहरहाल, लुटेरी दुल्हन उत्तर प्रदेश की जेल में है. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यूपी मेडिकल टीम से संपर्क कर इस महिला को दवा उपलब्ध करवा रही है|
स्वास्थ्य मंत्रालय की टीमें उन लोगों को दवाइयाँ उपलब्ध करवा रही हैं जिनका लुटेरी दुल्हन से संपर्क हुआ था। एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ राजेश आर्य ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुछ समय पहले भारत सरकार के दिशानिर्देशों के आधार पर एक प्रमुख परीक्षण अभियान चलाया था।
पहले से उपचार न कराए गए एचआईवी रोगियों की सूची भी एकत्र की गई। इस लिस्ट में लुटेरी दुल्हन का भी नाम था| महिला ने पूर्व में अपना सेल फोन बंद कर दिया था और गायब हो गई थी |इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने यूपी के डॉक्टरों से संपर्क कर मामले की जानकारी दी और इलाज शुरू किया। उन्होंने कहा कि जब महिला का टेस्ट पॉजिटिव आया तो टीम ने उससे संपर्क किया।
महिला ने उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में यूपी जेल में सजा काट रही है। जानकारी के मुताबिक, यह महिला अपने कुछ साथियों के साथ दुल्हन बन शादी कर कई लोगों के साथ ठगी कर चुकी है|दुल्हन इतनी शातिर थी की कुंवारे लड़को को फंसा कर शादी करती और कुछ दिन तक ससुराल में रहती लोगो का दिल जीतती फिर मौका देखकर सब कुछ लूट कर फरार हो जाती |
इस स्थिति के चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस महिला के संपर्क में रहे लोगों को मेडिकल जांच कराने को कहा है। डॉ राजेश आर्य ने कहा कि महिला के संपर्क में आने वालों की जांच की गई और प्रभावित लोगों को दवाएं दी जा रही है। मेडिकल टीमें जेल में महिलाओं को चिकित्सा देखभाल भी प्रदान करती हैं। ठगी का शिकार हुए लोगों के पैसो के साथ साथ लुटेरी दुल्हन ने उनकी जिन्दगी के साथ भी खिलवाड़ कर दिया |
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

