भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में नीट यूजी (NEET UG ) परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर तैयारी कर रहे छात्र में आक्रोश का माहौल हैं। विभिन्न कोचिंग संस्थानों के सैकड़ों छात्रों और शिक्षकों ने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए शनिवार शाम को मोबाइल फ्लैश लाइट के साथ भिलाई के सिविक सेंटर तक मार्च किया। छात्रों ने सरकार विरोधी नारे लगाये|
छात्रों का आरोप है कि NEET UG परीक्षा में भारी अनियमितताएं हुई हैं. इसलिए यह एग्जाम निरस्त कर देना चाहिए. इसको लेकर छात्रों ने जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने चंद सेकेंड में ही नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ियां गिना दीं और एनटीए के दावों पर सवाल उठा दिए|
यह भी पढ़े- iPad Air की छूट पर ऑफर: $170 की छूट और अब तक की सबसे कम कीमत....
NEET की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों ने भिलाई सिविक सेंटर में अपने मोबाइल फोन पर फ्लैश लेकर एक लंबा मार्च निकाला। एकत्रित और प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने इस परीक्षा को रद्द करने की मांग की. उस समय उन्होंने NTA चोर है और उसकी तानाशाही नहीं चलेगी जैसे नारे लगाये|
एक छात्र सचिन जयसवाल ने नीट परीक्षा के बारे में प्राप्त शिकायतों की संख्या के बारे में बात की। विभिन्न राज्यों में पेपर लीक और बोनस प्रदान करने में अन्य अनियमितताओं की शिकायतें प्राप्त हुईं। इसकी जांच होनी चाहिए.
साथ ही इस परीक्षा को रद्द कर NEET परीक्षा दोबारा आयोजित की जानी चाहिए| यह देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ है|
इस देश में 24 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर है|नीट की तैयारी करा रहे शिक्षक आरके राय ने बताया कि नीट परीक्षा में 67 विद्यार्थियों ने 720 में से 720 अंक प्राप्त किए। यह एक अविश्वसनीय घटना है. महत्वपूर्ण बात यह है कि हरियाणा के एक ही परीक्षा केंद्र में कई बच्चों ने 720 में से 720 अंक हासिल किए।
कई छात्रों को जो ओएमआर शीट मिलीं, उसके मुताबिक उन्हें जितने ग्रेड दिए जाने चाहिए थे, उससे कहीं कम या कहीं बेहतर ग्रेड दिए गए। परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी एनटीए देश के 24 लाख छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj

